लाइव न्यूज़ :

Gonda Minor Dalit Gang Rape: मोटरसाइकिल खड़ी की और खेत में खींच कर ले गए दो हैवान शादाब और मित्र, मां के साथ शौच के लिए निकली 16 वर्षीय नाबालिग दलित से सामूहिक दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2024 18:37 IST

Gonda Minor Dalit Gang Rape: गांव से थोड़ी दूर मोटरसाइकिल पर सवार गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवक जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक आरोपी शादाब (28) को गिरफ्तार कर लिया।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Gonda Minor Dalit Gang Rape: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अपनी मां के साथ शौच के लिए निकली 16 वर्षीय एक नाबालिग दलित लड़की से दूसरे समुदाय के दो युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात खोंडारे थानाक्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि शुक्रवार देर शाम एक दलित महिला और उसकी नाबालिग बेटी घर से शौच के लिए निकली थीं। गांव से थोड़ी दूर मोटरसाइकिल पर सवार गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवक जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और नाबालिग लड़की को खेत में खींच कर ले गए, जहां उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। रावत ने बताया कि मां के चीखने-चिल्लाने पर अन्य गांववाले वहां पहुंचे लेकिन तब आरोपी मोटर साइकिल छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी शादाब (28) को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि नाबालिग को चिकित्सीय जांच और उपचार के लिए जिला मुख्यालय लाया गया और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गईं। उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम भेजी गयी है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?