लाइव न्यूज़ :

विवाहित नीरज को दिल दे बैठी लक्ष्मी मौर्य?, लव अफेयर से परिवार नाखुश, प्रेमिका का ट्रेन से कटा शव पटरी पर मिला, प्रेमी का शव फांसी के फंदे से लटकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2025 11:28 IST

Gonda: लक्ष्मी ने गोंडा-लखनऊ रेलखंड पर पिपरी गांव के पास ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। वहीं, घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर लगे फांसी के फंदे से नीरज का शव भी लटकता मिला।

Open in App
ठळक मुद्देविशेश्वरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 दिसंबर को दोनों को बरामद कर लिया था।कोतवाल के अनुसार, बृहस्पतिवार को दोनों किसी समय घर से निकलकर कर्नलगंज आ गए। बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

Gonda:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका का ट्रेन से कटा शव पटरी पर मिला, जबकि प्रेमी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। कर्नलगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गुलरिहा निवासी लक्ष्मी मौर्य (20) का गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के बखरिहा झाला निवासी नीरज मौर्य (25) से प्रेम प्रसंग था। नीरज विवाहित था। उन्होंने बताया कि पिछली 21 दिसंबर को लक्ष्मी के पिता लल्लन ने विशेश्वरगंज थाने में नीरज के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। विशेश्वरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 दिसंबर को दोनों को बरामद कर लिया था।

कोतवाल के अनुसार, बृहस्पतिवार को दोनों किसी समय घर से निकलकर कर्नलगंज आ गए। लक्ष्मी ने गोंडा-लखनऊ रेलखंड पर पिपरी गांव के पास ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। वहीं, घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर लगे फांसी के फंदे से नीरज का शव भी लटकता मिला।

राय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

दिल्ली के विवेक विहार में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुदकुशी की

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में 40 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को एक छत पर एक महिला का शव मिलने और उसके पति के लापता होने की सूचना मिली।

पुलिस जब सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, तब उसे एक महिला का शव शॉल में लिपटा हुआ चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान महेंद्र कौर के रूप में हुई, जो कुलवंत सिंह की पत्नी थी। दंपति के 21 वर्षीय बेटे शिव चरण ने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि उसकी मां ने आत्महत्या की हो।

उसने कहा कि वह सिगरेट खरीदने गया था और जब लौटा तो उसने अपनी मां को फंदे पर लटका पाया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि शिव बार-बार अपने बयान बदल रहा था, जिससे संदेह और बढ़ गया। इसी बीच, किसी ने पुलिस को सूचना दी कि महेंद्र का पति कुलवंत पास की रेल पटरी पर बैठा है। जब तक पुलिस पटरी पर पहुंची, तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ चुका था।

एक अधिकारी ने बताया कि कुलवंत को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हुई है कि महेंद्र की मौत गला घोंटने के कारण हुई। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और बाद में आत्महत्या कर ली।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?