लाइव न्यूज़ :

Gonda Crime News: पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, राघवेन्द्र पाण्डेय, सत्येन्द्र पाण्डेय, सूरज पाण्डेय और फरहान अंसारी अरेस्ट, गोली लगने से एक घायल, 48 लाख रुपए बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2024 12:46 IST

Gonda Crime News: लूट की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया।

Open in App
ठळक मुद्दे तकनीकी साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई करते हुए चार शातिर बदमाशों को चिन्हित किया। राघवेंद्र पांडेय को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।कार सहित 48 लाख रुपये मूल्य की वस्तुएं बरामद की गईं।

Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 48 लाख रुपए कीमत की लूट की चीजें बरामद की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में जख्मी एक बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पिछले महीने पांच मार्च को कर्नलगंज कस्बे के गांधीनगर निवासी सर्राफा व्यापारी विश्वनाथ शाह की दुकान में दो बदमाश अचानक घुस आए और तमंचा दिखाकर 10 किलो चांदी, 600 ग्राम सोना और एक लाख 80 हजार रुपए की नकदी लूट कर भाग गए। उन्होंने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई करते हुए चार शातिर बदमाशों को चिन्हित किया। उन्होंने बताया कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में राघवेन्द्र पाण्डेय उर्फ राजा, सत्येन्द्र पाण्डेय उर्फ उदय पाण्डेय, सूरज पाण्डेय और फरहान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 220 ग्राम आभूषण, दो लाख 22 हजार रुपये नकद, लूट के पैसों से खरीदी गयी एक कार सहित 48 लाख रुपये मूल्य की वस्तुएं बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए राघवेंद्र पांडेय को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?