लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी मामले में स्वप्ना सुरेश ने कोर्ट में सीएम केरल के मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और बेटी की संलिप्तता को बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 18:20 IST

सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने कहा कि मैंने अदालत में केरल के मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और बेटी की संलिप्तता के बारे में घोषणा की है।

Open in App

कोच्ची: सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने केरल के मुख्यमंत्री और उनके परिवार के मामले में संलिप्तता होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैंने अदालत में केरल के मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और बेटी की संलिप्तता के बारे में घोषणा की है। साथ ही उन्होंने मीडिया से कहा कि मैंने कोर्ट में सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका भी दायर की है।

कोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले स्वप्ना सुरेश ने अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है। मीडिया से बात करते हुए, सुरेश ने कहा कि अदालत के समक्ष उनका रहस्योद्घाटन 'अधूरा' है और उनके पास मामले और इसमें शामिल लोगों के बारे में खुलासा करने के लिए और भी बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि वह कल (मंगलवार) कोर्ट में इसका खुलासा करेंगी, इसके बाद वह विस्तार से मीडिया को भी संबोधित करेंगी।

दरअसल, केरल में सोना तस्करी मामला जुलाई 2020 को सामने आया था। जब सीमा शुल्क अधिकारियों ने यूएई वाणिज्य दूतावास में एक राजनयिक कार्गो से तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर 15 करोड़ रुपये का 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था। इस मामले में सरित पीएस को गिरफ्तार किया गया था, जो दूतावास में काम करता था।

इसके बाद, केरल राज्य सूचना प्रौद्योगिकी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की प्रबंधक के रूप में कार्यरत एक पूर्व-वाणिज्य दूतावास कर्मचारी स्वप्ना सुरेश और एम शिवशंकर को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पिछले साल से दोनों जमानत रिहा हैं।

 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला