लाइव न्यूज़ :

Gokalpuri Delhi: 27 वर्षीय महिला पर चाकू से हमला कर हत्या?, 8 माह पहले पति से अलग हुई...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2025 20:41 IST

Gokalpuri Delhi: पुलिस के मुताबिक, जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि महिला के पेट पर चाकू से वार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देतमाम कोशिशों के बावजूद आपातकालीन वार्ड में महिला ने दम तोड़ दिया। गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं हालांकि वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

Gokalpuri Delhi: उत्तरपूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में सोमवार को 27 वर्षीय महिला पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, गोकलपुरी थाने में सुबह नौ बजकर आठ मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें जोहरीपुर पुलिया के पास एक महिला के सड़क पर पड़े होने की सूचना दी गयी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां सड़क पर खून के धब्बे मिले। पुलिस ने बताया कि महिला को पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पुलिस के मुताबिक, जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि महिला के पेट पर चाकू से वार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद आपातकालीन वार्ड में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं हालांकि वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। इस बीच, महिला के परिवार ने उसके पति पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पिछले आठ महीनों से अपने पति से अलग रह रही थी, क्योंकि उसका पति पैसों के मुद्दे पर रोज उससे मारपीट करता था। परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि एक हफ्ते पहले भी पति ने उससे (महिला से) मारपीट की थी।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के धरमपुरा के पास सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजकर 44 मिनट पर उस समय हुई, जब फ्लाईओवर के पास मुख्य सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, सीलमपुर थाने में दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायल मां और बेटे को तुरंत जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके बेटे का इलाज जारी है।” पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला और उसका बेटा आईएसबीटी कश्मीरी गेट से मोटरसाइकिल पर आ रहे थे कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, “हमने सीलमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपराध में शामिल वाहन की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। टीमें वाहन की पहचान करने और आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट