लाइव न्यूज़ :

गोड्डाः तीन बच्चों की मां को दहेज की लालच में पति और सास-ससुर ने रस्सी से बांधकर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2021 20:07 IST

झारखंड के गोड्डा जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमारा गांव का मामला है। घटना 16 सितंबर की है।

Open in App
ठळक मुद्देससुराल पक्ष ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर फटने की बात कही थी।पोस्टमार्टम करने के बाद शनिवार को मामले का खुलासा हुआ।पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले में दहेज के लिये महिला पर कथित तौर पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमारा गांव की है। उन्होंने बताया कि आरोप है कि तीन बच्चों की मां सोनी देवी को दहेज की लालच में पति और सास-ससुर ने पहले रस्सी से बांधा और फिर केरोसिन छिड़ककर जला दिया। उन्होंने बताया कि घटना 16 सितंबर की है।

मामले को छिपाने के लिए ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर फटने की बात कही थी। सूत्रों ने बताया कि जलाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में सोनी देवी को गोड्डा सदर अस्पताल ले गए, जहां से उसे भागलपुर रेफर किया गया लेकिन डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे पटना एम्स रेफर कर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

उन्होंने बताया कि 24 सितंबर की देर रात मृतका के शव को अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शनिवार को मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में मुफस्सिल थाने में पति राजेश पासवान, ससुर रंजन पासवान और सास दसमति देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश के निर्देश पर मृतका के पति राजेश पासवान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए