लाइव न्यूज़ :

गोवा के एक फ्लैट में बंद आठ लड़कियां छुड़ाई गईं, एक महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 16, 2018 23:28 IST

वास्को पुलिस थाने के इंस्पेक्टर नोलास्को रापोसो ने बताया कि छह से 12 साल की उम्र की इन लड़कियों को 65 साल की एक महिला कथित तौर पर पाइप से भी पीटती थी। इस महिला का दावा है कि उसने इन लड़कियों को गोद लिया है।

Open in App

पणजी , 16 अप्रैल: एक चौंकाने वाली घटना में गोवा के वास्को सिटी के एक फ्लैट में कम से कम आठ लड़कियां बंद पाई गईं , जहां उन्हें कथित तौर पर गर्म चाकू से दागने के साथ - साथ कई अन्य यातनाएं दी जा रही थीं। पुलिस ने इस बात की जानकारी सोमवार को दी। वास्को पुलिस थाने के इंस्पेक्टर नोलास्को रापोसो ने बताया कि छह से 12 साल की उम्र की इन लड़कियों को 65 साल की एक महिला कथित तौर पर पाइप से भी पीटती थी। इस महिला का दावा है कि उसने इन लड़कियों को गोद लिया है। 

पुलिस ने शहर के बाइना इलाके में स्थित फ्लैट से इन लड़कियों को कल एक एनजीओ की मदद से छुड़ाया और वीनस हबीब नाम की महिला को गिरफ्तार किया। रापोसो ने कहा कि लड़कियों की मुश्किल तब खत्म हुई जब कुछ स्थानीय लोगों ने रविवार को चर्च सर्विस के दौरान एक लड़की के हाथ पर जख्म के निशान देखे। उन्होंने बताया कि लड़की ने स्थानीय लोगों को ढाए जा रहे जुल्म के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। 

रापोसो ने कहा , 'पुलिस ने हबीब के फ्लैट पर छापेमारी की और पाया कि सात और लड़कियां वहां बंद रखी गई हैं। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला उन्हें पाइप से पीटती थी और छोटी - छोटी बातों पर एक गर्म चाकू से उनके हाथों और पैरों को दाग देती थी।' उन्होंने बताया कि हबीब के खिलाफ आईपीसी और गोवा बाल कानून की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित लड़कियों को मर्सेस में गोवा सरकार की ओर से चलाए जा रहे आश्रय गृह 'अपना घर' में भेजा गया है। 

 

टॅग्स :क्राइमगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?