लाइव न्यूज़ :

गोवा: अपने ही 11 महीने के बेटे को बेचने चली मां, पिता की शिकायत पर हुई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 7, 2018 12:31 IST

बच्चे के पिता की शिकायत पर शुक्रवार को उसकी मां शैला पाटिल, कथित खरीदार अमर मोरजे(32) और बच्चे को बेचने में कथित रूप से महिला की मदद करने वाले उसके मित्रों योगेश गोसावी (42) एवं अनंत दामाजी (34) को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App

पणजी, 7 अप्रैल: गोवा में अपने11 महीने के बेटे को दो लाख रुपये में कथित रूप से बेचने वाली 32 वर्षीय एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर शुक्रवार को उसकी मां शैला पाटिल, कथित खरीदार अमर मोरजे(32) और बच्चे को बेचने में कथित रूप से महिला की मदद करने वाले उसके मित्रों योगेश गोसावी (42) एवं अनंत दामाजी (34) को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की जांच कर रहे पोंडा पुलिस थाने के निरीक्षक हरीश मडकाईकर ने कहा कि शैला ने अपने पति को अंधेरे में रखकर कथित रूप से बच्चा बेचा था क्योंकि उसे पैसों की जरूरत थी। सभी आरोपी परनेम तहसील के रहने वाले हैं। शैला पाटिल मूलत: पुणे की रहने वाली है।

अपने बच्चे को बेचने के लिये उसने अपने मित्रों गोसावी और दामाजी से यह कहकर मदद मांगी थी कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है। गोसावी और दामाजी ने मोरजे से संपर्क किया। मोरजे विवाहित लेकिन निसंतान है और कथित रूप से वह एक बच्चा खरीदना चाहता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च को बच्चा मोरजे को सौंप दिया गया। निरीक्षक मडकाईकर ने बताया कि घटना के वक्त शैला का पति घर पर नहीं था और घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी मिली। इ सके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के मानव तस्करी रोधी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :गोवाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?