लाइव न्यूज़ :

गोवा: पैसे और लंबी बीमारी को ठीक करने का दावा कर किया जा रहा था धर्म परिवतर्न, ईसाई बनाने के आरोप में पादरी और उसकी पत्नी हुई गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2022 12:24 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा, ‘‘पादरी और उनकी पत्नी पर धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण कृत्यों में शामिल होने के आरोप के अलावा औषधि और चमत्कारिक उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में लोगों को फुसलाकर ईसाई धर्म अपनाने का मामला सामने आया है।इस मामले में एक फादर समेत उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। इन पर पैसे देने और लंबी बीमारी के इलाज का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगा है।

पणजी: गोवा में लोगों को नकदी देने तथा उनकी बीमारियों के इलाज का वादा कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए फुसलाने के आरोप में पुलिस ने एक पादरी और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। मापुसा पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक, दो व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग शिकायत दर्ज कराने के बाद पादरी डोमनिक डिसूजा और उनकी पत्नी जोन को गुरूवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने अपनी शिकायत में पादरी और उनकी पत्नी पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में पुलिस को शिकायत मिली थी कि दंपति लोगों को नकद या लंबी बीमारी के इलाज का झांसा देंकर उनका धर्म बदलते थे। यही नहीं उनपर अन्य वादों का लालच देकर भी ईसाई धर्म को अपनाने के लिए वे उन्हें फुसलाते थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दंपति के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गईं हैं। 

पादरी और उनकी पत्नी उत्तरी गोवा के सालिगाओ गांव में सक्रिय थे, जो राजधानी पणजी से करीब 20 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि आरोपी दंपति को शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस आगे की जांच के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगी। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पादरी और उनकी पत्नी पर धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण कृत्यों में शामिल होने के आरोप के अलावा औषधि और चमत्कारिक उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

इससे पहले भी हुआ था ऐसा ही मामला

पिछले हफ्ते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां पर गरीब तबके के लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। जी न्जूज की एक खबर के मुताबिक, ईसाई समाज की ओर से चलने वाली क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में कुछ हिंदू समाज की कई महिलाएं और पुरुष को अजीबो गरीब हरकते करते हुए दिखाई दिए थे।

खबर में यह भी दावा किया गया है कि स्कूल के संचालकों ने हिन्दू धर्म के विरोध में भी बयान देते हुए देखा गया था। मामला सामने आने पर चालक मैनिस मैथ्यूज के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। 

टॅग्स :गोवाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?