लाइव न्यूज़ :

सोनाली फोगाट मर्डर केस में हुई चौथी गिरफ्तारी, गोवा पुलिस ने कर्ली क्लब के मालिक को हिरासत में लिया, बाथरूम से बरामद की ड्रग्स

By शिवेंद्र राय | Updated: August 27, 2022 11:30 IST

गोवा पुलिस ने इससे पहले सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर को गिरफ्तार किया था। 23 अगस्त 2022 को बीजेपी नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत की खबर आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के निशान मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देसोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारीकर्ली क्लब के मालिक को हिरासत में लिया गयाकर्ली क्लब में ही सोनाली को जबरन ड्रग्स दी गई थी

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस ने कर्ली क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है। कर्ली क्लब में सोनाली फोगाट को आखिरी बार देखा गया था। इसी क्लब के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को पता चला था कि सोनाली को जबरन केमिकल पिलाया गया था। सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा गया था कि सोनाली के सहयोगी उनको सहारा देकर बाथरूम में ले जा रहे हैं।

गोवा पुलिस ने इससे पहले सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गोवा पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कर्ली क्लब के मालिक, सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर के अलावा एक ड्रग पेडलर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

कल मीडिया को जानकारी देते हुए आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया, "अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद हमने अपनी जांच शुरू कर दी थी। फिर भाई की शिकायत के बाद हमने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। हमने सभी के बयान दर्ज किए और हर उस जगह की जांच की जहां वो लोग गए थे। हमने कर्लीज का सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें सुधीर सांगवान और सुखविंदर साथ में पार्टी कर रहे थे। फुटेज में दिख रहा है कि वो लोग सोनाली को जबरदस्ती कुछ खिला रहे थे।"

आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया था कि सोनाली फोगाट को कोई केमिकल दिया गया था जिसके बाद वो अपने काबू में नहीं थीं। सुबह करीब 4:30 बजे आरोपी उन्हें टॉयलेट में लेकर गए और दो घंटे तक उन्हें वहीं रखा। पूछताछ में सुधीर और सुखविंदर इसका कोई जवाब वो नहीं दे पाए कि दो घंटे तक उन्होंने सोनाली के साथ क्या किया।

बता दें कि सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने सोनाली के दोनो सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद हत्या का केस दर्ज हुआ था। सोनाली के भाई रिंकु ढाका ने गोवा के अंजुना थाने में 4 पन्नो की तहरीर दी थी। इसमें कहा गया था कि पीए सुधीर सांगवान की नजर सोनाली की संपत्ति पर थी और उसने सोनाली को नशे की दवा खिलाकर उनके साथ बलात्कार भी किया था। सोनाली के भाई ने अपनी तहरीर में बताया कि सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर से सोनाली की पहचान 2019 में चुनावों के दौरान ही हुई थी। सोनाली सुधीर पर भरोसा करने लगी थीं और उसे अपना पीए भी बना लिया था। रिंकू ढाका ने लिखा था कि सुधीर ने जल्दी ही सोनाली की हर चीज को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। उसने सोनाली के पुराने नौकरों को काम से निकाल दिया। वह सोनाली के लिए खाना भी खुद ही बनाता था। 

टॅग्स :सोनाली फोगाटगोवाBJPहरियाणाक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप