प्रेमी संग घर से भागी थी लड़की, हुई तस्करी का शिकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 31, 2018 12:10 AM2018-07-31T00:10:22+5:302018-07-31T00:15:23+5:30

पुलिस का कहना है कि लड़की 30 जून को अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। प्रेमी की उम्र 18 साल है जो सुल्तानपुरी का रहने वाला है वहीं लड़की की उम्र 16 साल है।

girl with lover had gone to the rescue of trafficking, rescued on Friday | प्रेमी संग घर से भागी थी लड़की, हुई तस्करी का शिकार

प्रेमी संग घर से भागी थी लड़की, हुई तस्करी का शिकार

नई दिल्ली, 31 जुलाई: प्रेमी संग भागी लड़की मानव तस्कार के हत्थे चढ गई थी जिसे शुक्रवार को रेस्क्यू किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 16 साल की लड़की अपने प्रेमी संग 30 जून को भाग गई थी जिसे मानव तस्करों ने रेप किया और फिर एक वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने वाले को बेच दिया।

पुलिस का कहना है कि लड़की 30 जून को अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। प्रेमी की उम्र 18 साल है जो सुल्तानपुरी का रहने वाला है वहीं लड़की की उम्र 16 साल है। फरार होने के बाद लड़का और लड़की हरिद्वार चले गए जहां लड़के ने लड़की के साथ कथीत तौर पर रेप किया। चार दिन के बाद दोनों दिल्ली लौट गए। इसके बाद दोनों ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शरण लिया जहां उनकी मुलाकात रवि नाम के युवक से हुई। रवि ने लड़के को नौकरी दिलाने की बात कह कर जोड़े को अपने घर गाजियाबाद लेकर चला गया जहां उनकी मुलाकात रवि की 'लिव इन पार्टनर' रिंकी से हुई।

अगले दिन रवि ने लड़के को जॉब दिलाने की बात कहकर गुरूग्राम लेकर चला गया और उसे वहीं छोड़ दिया। रात में रिंकी के अनुपस्थिती में रवि ने उस लड़की के साथ रेप किया। अगले दिन जब रिंकी घर आई तब लड़की ने रिंकी को सारी आपबीती सुनाई। जिसके बाद रिंकी ने लड़की को कुछ दवा दिलाया।

आरोपी ने इसके बाद दो तस्कर इंतेजार और हीना से संपर्क किया। लड़की को रोहिणी लाया गया और फिर अशोक गोयल के हाथों बेच दिया गया। बता दें कि अशोक गोयल एक स्पा और मसाज पार्लर चलाता  है। उस रात अशोक ने अपने दो क्लाइंट के साथ लड़की का रेप किया।

जब लड़की के प्रेमी ने रवि के घर जाकर लड़की के बारे में पूछा तो उसे बताया गया कि लड़की यहां नहीं है और वो शायद घर चली गई है। इसके बाद लड़के ने इस मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने छापीमारी करते हुए रवि और रिंकी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ  में रवि ने लड़की को रोहिणी में बेचने की बात कही। जिसके बाद लड़की को रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार रवि, रंकी, रोहित और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि  गोयल, हीना, इंतेजार अभी भी फरार हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: girl with lover had gone to the rescue of trafficking, rescued on Friday

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे