लाइव न्यूज़ :

कमरे में बंद करके युवती से किया गैंगरेप, मां पहुंची तो बेहोशी की हालत में मिली बेटी

By भाषा | Updated: June 23, 2018 01:17 IST

एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि थाना नानौता मे एक तहरीर आई है जिसमें एक महिला ने बताया कि वह घर से बाहर मजदूरी करने गयी हुई थी जबकि उसकी बेटी घर में अकेली थी। मजदूरी कर घर वापस लौटने पर उसकी बेटी घर से गायब थी।

Open in App

सहारनपुर, 23 जूनः उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के थाना नानौता में एक बालिका के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं।

एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि थाना नानौता मे एक तहरीर आई है जिसमें एक महिला ने बताया कि वह घर से बाहर मजदूरी करने गयी हुई थी जबकि उसकी बेटी घर में अकेली थी। मजदूरी कर घर वापस लौटने पर उसकी बेटी घर से गायब थी। बेटी की तलाश में महिला गांव में ही रहने वाली रफीकन के घर पहुंची, जहां उसने देखा कि उक्त महिला ने उसकी बेटी को मकान के एक कमरे में बंद किया हुआ था। 

महिला ने बताया कि उसकी बेटी के साथ कमरे में आरिफ, रहीम एवं रहीम का एक पड़ोसी युवक मौजूद था और तीनों ने उसकी बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला जब तक कमरे में पहुंचती उसकी बेटी बेहोश हो चुकी थी। आरोपी तब तक मौके से फरार हो गए।

शिकायत के मुताबिक होश में आने के बाद पीडित बच्ची ने बताया कि उसे रफीकन बहलाकर अपने साथ घर ले गयी थी। मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रफीकन, आरिफ, रहीम एवं रहीम के पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियो की तलाश कर रही है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने