लाइव न्यूज़ :

Giridih Road Accident: वाहन चालक को झपकी और 6 की गई जान, सड़क किनारे पेड़ से टक्कर, दो बच्चों सहित तीन लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2023 15:34 IST

Giridih Road Accident: पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त सगीर अंसारी (31), मोहम्मद यूसुफ मियां (72), इम्तियाज अंसारी (47), सुभान अंसारी (31), याकूब अंसारी (62) और आफताब अंसारी (35) के रूप में की गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि दुर्घटना शनिवार तड़के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में हुई।वाहन में नौ लोग सवार थे और वे एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।वाहन चालक को झपकी आ गई थी। मामले की जांच जारी है।

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक वाहन के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शनिवार तड़के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में हुई।

वाहन में नौ लोग सवार थे और वे एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। मुफस्सिल पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश पासवान ने कहा, ‘‘पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि घायल दो बच्चों की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त सगीर अंसारी (31), मोहम्मद यूसुफ मियां (72), इम्तियाज अंसारी (47), सुभान अंसारी (31), याकूब अंसारी (62) और आफताब अंसारी (35) के रूप में की गई।

गिरिडीह के उप प्रखंड पुलिस अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि वाहन सवार लोग बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया गांव से थे और वे लोग करीब 40 किलोमीटर दूर टिकोडीह में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘संदेह है कि वाहन चालक को झपकी आ गई थी। मामले की जांच जारी है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए