लाइव न्यूज़ :

गिरिडीहः दुष्कर्म पीड़िता को उसके जेठ और परिजनों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाई, सभी फरार, आरोपी सुनील चौधरी अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2022 17:52 IST

झारखंड के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर गांव की एक महिला शौच के लिए बीती रात खेत में गयी थी, जहां सुनील चौधरी नामक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजन और आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गये, आरोपी दुष्कर्मी मौके से फरार हो गया।मदद करने की बजाय शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।महिला को गम्भीर हालत में इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित महुआर में बुधवार रात मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना में दुष्कर्म पीड़िता को उसके जेठ एवं अन्य परिजनों ने ही मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी।

 

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर गांव की एक महिला शौच के लिए बीती रात खेत में गयी थी, जहां सुनील चौधरी नामक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि महिला के शोर मचाने पर उसके परिजन और आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गये, जिससे आरोपी दुष्कर्मी मौके से फरार हो गया।

गिरिडीह के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनिल कुमार सिंह के अनुसार, महिला ने बताया कि खेत से उसे घर लाने के बाद उसके जेठ व परिवार के लोगों ने उसकी मदद करने की बजाय उसके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी।

सिंह ने पीड़िता के हवाले से बताया कि उसका पति मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके चलते परिवार में उसका कोई प्रभाव नहीं है और पति की उपस्थिति में ही उसे घरवालों ने जला दिया। उन्होंने बताया कि महिला को गम्भीर हालत में इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरिडीह एसडीपीओ ने बताया कि महिला से दुष्कर्म के आरोपी सुनील चौधरी को पुलिस ने आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि महिला को जलाने वाले उसके परिजन गांव से फरार हैं। सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए