लाइव न्यूज़ :

बकरियां चुराने के आरोप में भीड़ ने 32 वर्षीय व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला, ग्रामीणों ने कहा-कई वारदात में शामिल था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2023 14:17 IST

झारखंडः एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस हत्या में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआदिवासी बहुल गांव सादी गवांरो में शनिवार रात को हुई।थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी विनोद चौधरी के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि चौधरी कई वारदात में शामिल रहा था।

रांचीः झारखंड के गिरिडीह जिले में बकरियां चुराने के आरोप में भीड़ ने 32 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांव सादी गवांरो में शनिवार रात को हुई।

मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी विनोद चौधरी के रूप में हुई है। गिरिडीह के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनिल कुमार सिंह ने कहा, ‘‘वह सादी गवांरो गांव में बकरियां चुराने गया था।

शनिवार की रात जब वह बकरियों को एक घर से खोल रहा था तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को हो गई, जिन्होंने उसे पीट-पीट कर मार डाला।’’ ग्रामीणों का आरोप है कि चौधरी कई वारदात में शामिल रहा था। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस हत्या में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए