लाइव न्यूज़ :

गुड़ियों से खेलने की उम्र में 13 साल की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म, 18 वर्षीय सुभाष सिंह ने प्रेम जाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2025 17:30 IST

गिरिडीहः डुमरी के 18 वर्षीय युवक सुभाष सिंह ने इस 13 साल की लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देलोक-लाज और बेटी की जान का डर के चलते माता-पिता को सच्चाई को छिपाने पर मजबूर कर दिया।धनबाद रेफर कर दिया। यहां 13 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया।लिखित आवेदन मिलने के बाद ही किसी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले में गुड़ियों से खेलने की उम्र में एक 13 साल की बच्ची ने धनबाद स्थित अस्पताल के प्रसव कक्ष में एक बच्चे को जन्म देने के बाद से जिंदगी और मौत से जूझ रही है। बच्चे के जन्म के बाद से इस बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, 20 अगस्त को एसएनएमएमसीएच में एक 13 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के समय लड़की की स्थिति गंभीर हो गई थी। वहीं, प्रसव के बाद चिकित्सकों और नर्सों की एक टीम लगातार लड़की पर और नवजात पर नजर बनाए हुए है। यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आने पर सरायढेला पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया। बताया जा रहा है कि जिले के डुमरी के 18 वर्षीय युवक सुभाष सिंह ने इस 13 साल की लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।

लोक-लाज और बेटी की जान का डर के चलते उसके माता-पिता को इस सच्चाई को छिपाने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, बेटी के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को कुछ महीने पहले ही पता चला. जब तक पता चलता तब तक काफी समय बीत गया था. लड़की की जान पर खतरा बन आई थी।

अपमान और बेटी की जिंदगी के डर से पीड़ित माता-पिता ने अपनी बच्ची को घर में छुपा कर रखने की कोशिश की। वहीं, जब मंगलवार की रात लड़की को असहनीय प्रसव पीड़ा हुई, तो घबराए परिजन उसे डुमरी के एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत धनबाद रेफर कर दिया। यहां 13 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया।

डॉक्टर की टीम मां और बच्चा को अपने निगरानी में रखी हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलन के बाद गिरिडीह जिले की पुलिस सक्रिय हो गई है, लेकिन वह लिखित आवेदन का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि लिखित आवेदन मिलने के बाद ही किसी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज