लाइव न्यूज़ :

Ghaziabad: मनु ने 2023 में नाबालिग से किया रेप, कोर्ट ने दोषी करार दिया?, आरोपी के भाई सरफराज ने पीड़िता के भाई को शराब पिलाकर पत्थर से सर कुचला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2025 15:33 IST

Ghaziabad: पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि पूछताछ के दौरान सरफराज ने हत्या की बात कुबूल की और बताया कि कत्ल को अंजाम देने का उसका मकसद बदला लेना था।

Open in App
ठळक मुद्देछोटे भाई मनु ने 2023 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया था।मनु को दोषी ठहराया था और वर्तमान में 20 साल कैद की सजा काट रहा है।बलात्कार पीड़िता के भाई ने अहम भूमिका निभायी थी और रंजिश रखता था।

Ghaziabad:गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम क्षेत्र में बलात्कार के दोषी करार दिये गये एक व्यक्ति के भाई ने बदला लेने के लिए पीड़िता के भाई की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सरफराज को 27 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसका शव 22 फरवरी को कमला नेहरू नगर के सुनसान इलाके में मिला था। पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि पूछताछ के दौरान सरफराज ने हत्या की बात कुबूल की और बताया कि कत्ल को अंजाम देने का उसका मकसद बदला लेना था।

कुमार के मुताबिक, सरफराज ने बताया कि उसके छोटे भाई मनु ने 2023 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया था और इस मामले में अदालत ने मनु को दोषी ठहराया था और वह वर्तमान में 20 साल कैद की सजा काट रहा है। उन्होंने बताया कि मनु को सजा दिलाने में बलात्कार पीड़िता के भाई ने अहम भूमिका निभायी थी और इसी को लेकर वह उससे रंजिश रखता था।

कुमार ने बताया कि सरफराज ने एक साजिश के तहत बलात्कार पीड़िता के भाई से दोस्ती की और शुक्रवार शाम को उसे कमला नेहरू नगर में एक सुनसान जगह पर शराब पीने के लिये ले गया तथा शराब पीने के दौरान सरफराज ने एक बड़े पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर प्रहार किये, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना हुआ पत्थर बरामद कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceरेपगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?