लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने मोबाइल दुकान चलाने वाले व्यापारी की गोली मारकर हत्या की, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2023 18:04 IST

यूपीः लगभग सुबह 9.30 बजे व्यापारी अपनी दुकान की सफाई कर रहा था, तभी एक हत्यारे ने उसकी दुकान में प्रवेश किया और उस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार गोयल को एक गोली सिर में और दूसरी सीने में लगी। घटना के बाद मौके से भागते समय हमलावर ने हवा में भी गोली चलाई।मुरादनगर के रेलवे रोड बाजार के दुकानदारों में खलबली मच गई।

गाजियाबादः गाजियाबाद के मुरादनगर में मंगलवार को बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने एक मोबाइल दुकान चलाने वाले व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार होकर आये दो नकाबपोश हमलावरों ने मोबाइल दुकान मालिक मुकेश गोयल (45) की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्‍होंने बताया कि लगभग सुबह 9.30 बजे व्यापारी अपनी दुकान की सफाई कर रहा था, तभी एक हत्यारे ने उसकी दुकान में प्रवेश किया और उस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। पुलिस के अनुसार गोयल को एक गोली सिर में और दूसरी सीने में लगी। पुलिस के अनुसार घटना के बाद मौके से भागते समय हमलावर ने हवा में भी गोली चलाई, जिससे मुरादनगर के रेलवे रोड बाजार के दुकानदारों में खलबली मच गई।

गोलीबारी की घटना के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। पुलिस के अनुसार गोली लगने से घायल व्यापारी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे इलाज के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) रवि कुमार ने बताया कि दुकान और सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने अंदेशा जताया कि प्रथम दृष्टया यह संपत्ति और पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला लग रहा है। डीसीपी ने दावा किया कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?