लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: सूटकेस में मिली थी लाश पर अब जिंदा मिली लड़की, पुलिस भी हैरान, जानिए क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: August 4, 2020 08:53 IST

गाजियाबाद और अलीगढ़ से जुड़े एक मामले में पुलिस को चौंका दिया है। दरअसल, गाजियाबाद पुलिस को सूटकेस में एक लाश मिली थी। इसकी पहचान एक परिवार ने की और उसे बॉडी सौंप भी दिया गया। अब हालांकि, जिस लड़की की लाश समझ कर परिवार वालों को सौंपा गया था, वो जिंदा मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में पिछले महीने सूटकेस में मिली लड़की की लाख के मामले में नया मोड़पुलिस जिस लड़की की लाश इसे समझ रही थी, वो जिंदा है और खुद सामने आई है

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद में दरअसल 27 जुलाई को एक सूटकेस में लड़की की लाश मिली थी। पुलिस ने लड़की की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया ताकि उसकी पहचान की जा सके। इसी दौरान अलीगढ़ से एक शख्स और उसकी मां सामने आए। मां ने मिली लाश की पहचान अपनी 24 साल की बेटी वरिसा के तौर पर की। ये उस बॉडी को वहां से अलीगढ़ ले गए और 29 जुलाई को उसे दफना दिया गया।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में वरिसा की हत्या को लेकर पति और ससुराल वालों को आरोपी भी बनाया गया। दहेज का मामला दर्ज हुआ और उन्हें जेल भेज दिया गया। यही नहीं गाजियाबाद की एक पुलिस टीम को परिवार का सही तरह से पता लगाने के लिए 15000 रुपये का इनाम भी मिल गया और इस तरह केस बंद हो गया।

जिसकी मौत की हुई थी बात, वो लड़की जिंदा मिली

पुलिस सुनिश्चित कर चुकी थी कि ये मामला खत्म हो गया। हालांकि, इसमें बड़ा मोड़ सोमवार को उस समय आया जब वरिसा अलीगढ़ में एक कॉन्सटेबल के पास पहुंची। इसके बाद पुलिस इस बात को जानकार हैरान रह गई कि सूटकेस में जो लड़की मिली थी, वो कोई और थी और उसकी पहचान करना अभी बाकी है।

मामला सामने आने के बाद बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि वरिसा अपने ससुराल वालों द्वारा किए जाने वाले मारपीट से परेशान होकर 23 जुलाई को भाग गई थी। वरिसा की शादी आमिर खान से एक जून को हुई थी। ससुराल से परेशान वरिसा भागकर नोएडा चली गई थी जहां वो पहले एक बिजली का सामान बनाने वाली कंपनी में काम करती थी। वो वहां से सोमवार से अलीगढ़ लौटी है।

पुलिस ने कहा है कि वो ससुराल वालों पर मौत से जुड़े आरोप अब हटायेगी हालांकि उत्पीड़न का मामला बना रहेगा। पुलिस ने कहा है कि इन सभी बातों की जानकारी अब कोर्ट को दी जाएगी।

जिसकी लाश मिली, वो कौन थी

गाजियाबाद में पुलिस ने कहा है कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही लड़की की लाश वरिसा के परिवार वालों को सौंपी गई थी। गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथनी के अनुसार अब इस मामले में पुलिस हत्या और सबूतों को नष्ट करने का मामला दर्ज करेगी और लड़की की मिली लाश के संबंध में अपनी जांच शुरू करेगी।

पुलिस के अनुसार लड़की की पोस्टमार्टम की गई थी और उसकी विसरा और डीएनए रिपोर्ट पुलिस के पास ही है। इससे जांच में मदद मिलेगी। वहीं, बुलंदशहर पुलिस की ओर से बताया गया कि 28 जुलाई को ही वरिसा के ससुराल वालों को दहेज के लिए उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी कोर्ट द्वारा भेजा गया था।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाज़ियाबादउत्तर प्रदेशअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा