लाइव न्यूज़ :

धर्मांतरण को आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने केरल के पादरी दंपति को किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2023 10:30 IST

यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में केरल के रहने वाले एक ईसाई पादरी दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह एक्शन गाजियाबाद शहर के बजरंग दल के प्रमुख प्रवीण नागर द्वारा इंदिरापुरम थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उठाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मांतरण के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने केरल के पादरी दंपति को किया गिरफ्तार पुलिस ने बजरंग दल के स्थानीय पदाधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गिरफ्तारीगिरफ्तार दंपति पर आरोप है कि वो गरीब लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई बनाने का प्रयास कर रहे थे

गाजियाबाद: धर्मांतरण के आरोप की शिकायत मिलने के बाद एक्शन में आई गाजियाबाद पुलिस ने केरल के पादरी दंपति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह कार्रवाई बजरंग दल के एक स्थानीय पदाधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर लिया गया, जिसमें बताया गया है कि आरोपी कथिततौर पर लोगों को ईसाई बनाने का प्रयास कर रहे थे।

इस संबंध में पुलिस से मिली सूचना के अनुसार गिरफ्तार हुए 55 साल के संतोष जॉन और उनकी 50 साल की पत्नी जीजी इंदिरापुरम के कनवानी इलाके में कथिततौर पर धर्मांतरण के कार्यों में लिप्त थे, जिन्हें पुलिस ने सोमवार की देर शाम हिरासत में लिया।

समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पुलिस की ओर से यह कदम गाजियाबाद शहर के बजरंग दल के प्रमुख प्रवीण नागर द्वारा इंदिरापुरम थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उठाया गया है। उनका आरोप है कि केरल के रहने वाले आरोपी किराये का हॉल लेकर रोजाना पूजा-पाठ करते थे और लोगों को ईसाई धर्म के प्रभाव के बारे में बताते हुए उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे।

लेकिन आरोपी संतोष जॉन और उनकी पत्नी जीजी की गिरफ्तारी के बाद पड़ोस में रहने वाले लोगों को यकिन नहीं हो रहा है कि संतोष और उनकी पत्नी धर्मांतरण जैसे कार्यों में शामिल हो सकते हैं।

वहीं प्रवीण नागर का कहना है कि उन्होंने सच्चाई जानने के लिए आरोपी दंपति से खुद संपर्क किया। तब उन्होंने मुझसे और मेरे दोस्त से कहा कि ईसा मसीह की प्रार्थना करने से हमारी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

इसके साथ ही प्रवीण ने यह ही कहा, "संतोष जॉन ने कहा कि अगर वो ईसाई धर्म अपना लेते हैं तो उन्हें घर के लिए 2-2 लाख रुपये और 25 वर्गमीटर का प्लॉट देंगे साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा का भी वादा किया। इस तरह वे गरीबों का धर्मांतरण करा रहे थे।"

प्रवीण नागर की लिखित शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस ने संतोश जॉन और उनकी पत्नी के खिलाफ गैरकानूनी धर्म परिवर्तन अधिनियम, 2021 के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद डीसीपी दीक्षा शर्मा ने कहा कि आरोपियों के घर से कुछ संदिग्ध दस्तावेज और फोन जब्त किए गये हैं। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "संतोष जॉन साल 1996 से गाजियाबाद में रह रहा था और ईसाई धर्म का प्रचार कर रहा था। वो यूनाइटेड क्रिश्चियन प्रेयर फॉर इंडिया नामक एक मिशनरी संगठन से जुड़ा है। यह संगठन अपने मेंबर को कम से कम 20 लोगों को ईसाई बनाने का लक्ष्य देता है।

टॅग्स :बजरंग दलPoliceगाजियाबादकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी