लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद नाबालिग बलात्कार केस: Crime branch की टीम ने किया मदरसे का दौरा

By भाषा | Updated: April 26, 2018 01:41 IST

पुलिस ने बताया कि टीम ने मदरसे का दौरा किया और इस मामले के संबंध में वहां के निवासियों एवं आने जाने वालों से पूछताछ की। इस मामले को लेकर गाजीपुर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। 

Open in App

गाजियाबाद, 26 अप्रैल: क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को गाजियाबाद के एक मदरसे का दौरा किया, जहां 10 साल की एक लड़की से एक किशोर ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। वह लड़की को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर स्थित उसके घर से लेकर आया था। 

पुलिस ने बताया कि टीम ने मदरसे का दौरा किया और इस मामले के संबंध में वहां के निवासियों एवं आने जाने वालों से पूछताछ की। इस मामले को लेकर गाजीपुर में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी थी। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने लड़की को 22 अप्रैल को मदरसे से बरामद किया था। 

बीते 21 अप्रैल को लड़की के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसके बाद लड़की को मदरसे से बरामद किया गया था और किशोर को पकड़ा गया गया था। कल ही मामले को अपराध शाखा के पास जांच के लिए स्थानांतरित किया गया था। 

एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता पिता का आरोप है कि मदरसा के धर्मगुरू को लड़की के बंदी बनाकर रखे जाने के बारे में पता था । वे लोग उसकी गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरि ने लड़की के परिजनों से आज मुलाकात की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।गिरि ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे एक पत्र में मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला