लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: पार्किग को लेकर झगड़े में शख्स का सिर ईंट से कुचला, मौत; विचलित करने वाला वीडियो आया सामने

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2022 15:30 IST

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक रेस्तरां के बाहर पार्किंग को लेकर झगड़े के बीच एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति का सिर ईंट से कुचल दिया। ये सबकुछ व्यस्त सड़क के किनारे हुआ। अस्पताल ले जाते समय चोटिल शख्स की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में लोनी रोड पर हॉब्स किचन रेस्तरां के सामने दो गुटों के बीच हिंसक झड़प।पार्किंग को लेकर शुरू हुई थी बहस, बाद में ये लड़ाई में बदल गई, वरुण नाम के युवक की गई जान।गाजियाबाद पुलिस की पांच टीमें अब आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

गाजियाबाद: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। गाजियाबाद में व्यस्त सड़क के बीच एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि होटल पर दोस्तों के साथ खाना खाने के दौरान एक अन्य युवक के साथ विवाद के बाद ये वारदात हुई।

गाजियाबाद के एडिशनल एसपी सिटी जीके सिंह ने बताया, '25 अक्टूबर की शाम लोनी रोड पर हॉब्स किचन रेस्तरां के सामने दो गुटों के बीच झड़प हो गई। एक समूह के लोगों ने दूसरे समूह के एक व्यक्ति को ईंट से मारा। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस की 5 टीमें लगी हैं।' 

घटना का वायरल हो रहा वीडियो वहां से गुजर रहे किसी शख्स ने बनाया है। वहीं, जिस शख्स की हत्या की गई है, उसकी पहचान वरुण के तौर पर हुई है। वीडियो में दिखता है कि वरुण जमीन पर गिरा है और एक शख्स उस पर ईंट से हमले कर रहा है। वरुण घटना वाली जगह से कुछ दूरी पर ही रहता था और उसका डेयरी का बिजनेस था। उसके पिता दिल्ली पुलिस से रिटायर कर्मी हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 35 साल के वरुण ने मंगलवार रात रेस्तरां के बाहर अपनी कार खड़ी की थी। कार को इस तरह पार्क किया गया था कि बगल में खड़े वाहन के दरवाजे नहीं खुल सकते थे। इसी बात पर वरुण और दूसरी कार में सवार लोगों के बीच कहासुनी हो गई। बहस जल्द ही एक लड़ाई में बदल गया और वरुण पर फिर बेरहमी से हमला किया गया। पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पांच टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। हालांकि, मृतक वरुण के रिश्तेदारों ने पुलिस पर ठीक से काम नहीं करने का आरोप लगाया है और उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में विरोध प्रदर्शन भी किया। इस घटना ने गाजियाबाद में सड़क किनारे कई रेस्तरां में शराब परोसे जाने को भी सुर्खियों में ला दिया है, जिसके कारण हाल के दिनों में हिंसा और अपराध की कई घटनाएं सामने आई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादवायरल वीडियोदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई