लाइव न्यूज़ :

दोस्त की ढाई साल की बेटी से पहले किया रेप फिर कर दी हत्या, अब 3 माह में मिली मौत की सजा

By अनुराग आनंद | Updated: January 21, 2021 13:56 IST

इस मामले की सुनवाई करने के बाद फैसला सुनाते समय स्पेशल कोर्ट के जज ने कहा कि आरोपी के लिए मौत से कम कुछ भी सजा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देजज ने कहा कि आरोपी को मौत से कम सजा दिया गया तो समाज में एक गलत संदेश जाएगा।बता दें कि यह दर्दनाक घटना करीब तीन माह पहले 9 अक्टूबर 2020 की है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को 3 साल की बच्ची के साथ रेप फिर हत्या के मामले में एक आरोपी को मौत की सजा सुनाई है। 

टीओआई के रिपोर्ट मुताबिक, स्पेशल कोर्ट ने इस दुष्कर्म की घटना के महज तीन माह बाद ही इस मामले में सुनवाई के बाद फैसला सुना दिया है। इतने कम समय में पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की खबर कभी-कभी ही सुनने को मिलता है।

जज ने कहा मौत से कम सजा देने से समाज में गलत संदेश जाएगा-

स्पेशल कोर्ट के जज महेंद्र श्रीवास्तव ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि इस मामले की सुनवाई के बाद ऐसा लगता है कि आरोपी में सुधार की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में कोर्ट ने कहा कि आरोपी के लिए मौत से कम कोई सजा नहीं हो सकती है।

जज ने कहा कि इस उम्र की मासूम को तो यह भी पता नहीं कि लिंग क्या होता है और उसके साथ यह सब क्यों और कैसे हो रहा है? ऐसे में यदि आरोपी को मौत से कम सजा दिया गया तो समाज में एक गलत संदेश जाएगा।

घटना से पहले आरोपी ने कुछ अन्य लोगों के साथ में शराब पी थी-

बता दें कि घटना करीब तीन माह पहले 9 अक्टूबर 2020 की है। इस दिन गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में रहने वाला आरोपी अपने दोस्त (बच्ची के पिता) से मिलने उसके घर पहुंचा था। उसने कुछ अन्य लोगों के साथ में शराब पी थी। 

इसके बाद वह घर के अंदर घुसा और दोस्त की ढाई साल की बच्ची के साथ खेलने के लिए कहने लगा। इस बीच बच्ची की मां की नजर हटते ही आरोपी बच्ची को लेकर निकल गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपी को पकड़ा गया था-

घटना के बाद एक सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में रात 8.50 से 8.55 के बीच आरोपी को दोस्त की बच्ची के साथ देखा गया था। बता दें कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को उसी रात को गिरफ्तार कर लिया था। 

बच्ची का शव भी उसी रात को 12.30 बजे आरटीओ के पास सी ब्लॉक इंडस्ट्रियल एरिया में मिला था। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 ए-बी (12 साल से छोटे बच्चे के साथ दुष्कर्म), 302 (हत्या), 201 (सबूत मिटाने) और पॉक्सो ऐक्ट की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद दो महीने के अंदर ही पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए चार्जशीट दायर कर दी थी। 

टॅग्स :रेपहत्याकांडगाज़ियाबाददुष्कर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम