लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत, बदमाशों ने बेटियों के सामने मारी थी सिर में गोली

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 22, 2020 06:49 IST

Ghaziabad Journalist Vikram Joshi Death: गाजियाबाद के विजय नगर में पत्रकार विक्रम जोशी को गोली मारने की लाइव घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई है, जिसमें युवक अपनी बेटियों के साथ दिख रहा है। घटना सोमवार (20 जुलाई) की रात की है

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार विक्रम जोशी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी भांजी के साथ हो रहे छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत कराने के कुछ दिनों बाद ही 20 जुलाई को पत्रकार विक्रम जोशी पर कुछ बदमाशों ने हमला किया।

गाजियाबाद: पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। गाजियाबाद में 20 जुलाई की रात कुछ बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी के सिर में गोली मारी थी। इस वारदात के वक्त पत्रकार विक्रम जोशी की बेटियां भी उनके साथ थी। पत्रकार विक्रम जोशी के भाई अनिकेत के मुताबिक डॉक्टर ने उन्हें 22 जुलाई की सुबह चार बजे उनकी मौत की जानकारी दी। पत्रकार विक्रम जोशी के सिर में गोली लगी थी। विक्रम को गंभीर हालात में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तकरीबन 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पत्रकार विक्रम जोशी ने कुछ दिनों पहले अपनी भांजी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद उनको बदमाशों ने गोली मारी है। 

सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई थी गोली मारने की वीडियो

सोमवार शाम (20 जुलाई) को विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी विजयनगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। इस घटना  सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया था। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में दिख रहा है कि बेटियों के साथ जा रहे है विक्रम जोशी को अचानक विजय नगर इलाके में पांच-से-छह बदमाश घेर लेते हैं। पहले बदमाशों ने उनको घेरकर उनके साथ मारपीट की। फिर एक आरोपी पत्रकार के बिल्कुल करीब से सिर में गोली मार देता है और फरार हो जाता है। इस दौरान पत्रकार की दोनों बेटियां मदद के लिए चिल्ला रही थीं। पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की है। 

पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार का जानिए क्या कहना है? 

विक्रम जोशी के भाई अनिकेत जोशी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उनके भाई ने भांजी के साथ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पत्रकार ने भांजी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की  रिपोर्ट विजय नगर थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद से उपरोक्त घटनाक्रम में आरोपी युवक लगातार धमकी दे रहे थे। मुकदमा होने के 3 दिन बाद तक उनके खिलाफ पुलिस ने कोई भी एक्शन नहीं ली। इसी का नतीजा था कि उन्होंने विक्रम को घेरकर गोली मार दी।

परिजनों का भी कहना है कि अगर विक्रम की तहरीर पर कार्रवाई होती तो आज यह घटना नहीं होती। विक्रम की भांजी को लगातार कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा छेड़ा जा रहा था और उसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

टॅग्स :गाज़ियाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी