लाइव न्यूज़ :

सुहागरात को पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, दुल्हन के प्राइवेट पार्ट में नुकीली रॉड से वार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 13, 2018 09:50 IST

सुहागरात को दूल्हे ने नवविवाहिता के साथ बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए कथित रूप से उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की नुकीली रॉड से वार किया था।

Open in App

गाजियाबाद, 13 जुलाईः बागपत में एक नई-नवेली दुल्हन के सारे अरमान चकनाचूर हो गए। शादी की पहली रात को ही उसके साथ ऐसी हैवानियत हुई कि रूह कांप जाए। इस वक्त वो मोहननगर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उसकी आंते कट गई हैं। गर्भाशय को भी नुकसान पहुंचा है। सुहागरात को दूल्हे ने नवविवाहिता के साथ बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए कथित रूप से उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की नुकीली रॉड से वार किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आठ जुलाई को निवाड़ी थानाक्षेत्र की पीड़िता का विवाह बागपत के सिंघावली अहीर थानाक्षेत्र में हुआ था। आरोपी पति एक स्कूल टीचर है। शादी भी धूम-धाम से हुई। दुल्हन अपनी जिंदगी भर के अरमान संजोए ससुराल पहुंची। अगले दिन गोद भराई की रस्म होनी थी।

यह भी पढ़ेंः- बिहारः सात साल की दलित बच्ची से दबंग ने किया दुष्कर्म, मासूम ने रोते हुए सुनाई आपबीती

जब दुल्हन का भाई 9 जुलाई को गोद-भराई की रस्म के लिए बहन के ससुराल पहुंचा तो बताया गया कि उसकी तबियत खराब है। उसे लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। तब जाकर पति की हैवानियत का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ेंः- वीडियो चैट पर गर्लफ्रेंड से हुआ झगड़ा, लड़के ने किया लाइव सुसाइड

पति पर आरोप है कि उसने दुल्हन के प्राइवेट पार्ट में लोहे की नुकीली रॉड से वार किया। हालांकि इस कुकृत्य के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। लड़की के परिजनों ने पति, सास और ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास