लाइव न्यूज़ :

यूपी: होटल स्टाफ व बाउंसरों द्वारा मेहमानों की हुई जमकर पिटाई, महिलाओं को भी नहीं बख्शा, अखिलेश यादव ने ट्वीट किया वीडियो

By आजाद खान | Updated: February 27, 2023 09:17 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाशी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के गाजियाबाद में शादी समारोह में आए होटल स्टाफ व बाउंसरों के बीच जमकर मारपीट हुई है। होटल के लोगों ने लड़के और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

लखनऊ: यूपी के गाजियाबाद में कथित तौर पर होटल स्टाफ द्वारा बाउंसर के साथ मिलकर शादी के रस्म में शामिल हुए लोगों को जमकर पीटा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे होटल स्टाफ व बाउंसर महिलाओं को भी निशाना बना रहे थे और बिना कुछ देखे सभी की पिटाई कर रहे थे। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई भी की है। 

अखिलेश यादव ने शेयर किया है वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को सपा नेता अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है। ऐसे में वीडियो में यह देखा गया है कि कथित तौर पर होटल स्टाफ और वहां काम करने वाले बाउंसरों ने शादी की एक रस्म में होटल में मौजूद लोगों को निशाना बनाया है। होटल से जुड़े लोगों को लाठी-डंडे व बेल्टों से वहां मौजूद सभी लोगों को पीटते हुए देखा गया है। 

वीडियो में कुछ महिलाओं को अपना बचाव करते और चिल्लाते हुए भी सुना गया है। ऐसे में होटल के स्टाफ और बाउंसरों को एक लड़के को भी बेरहमी से पीटते हुए देखा गया है। वायरल इस वीडियो में होटल स्टाफ व बाउंसर को डंडा लिए हुए होटल में घूमते हुए भी देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

अमर उजाला के एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गाजियाबाद के गोविंदपुरम में स्थित द ग्रैंड आईआरएस होटल में घटी है। रिपोर्ट के अनुसार, देर रात डीजे बजाने को लेकर होटल के स्टाफ और मेहमानों से कहा सुनी हो गई थी, इसके बाद होटल के स्टाफ और बाउंसरों वहां आएं और शादी समारोह में हिस्सा लिए लोगों को पीटने लगे। 

होटल के लोगों ने शादी समारोह में आए लड़के और महिलाओं को भी पीटा है। वहीं घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में बोलते हुए डीसीपी रवि कुमार ने कहा है कि अब तक इस आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की भी तलाशी की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?