लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद गैंगरेप केस: पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, दुष्कर्म की वारदात को बताया झूठा, कहा- आरोपियों को फंसाने के लिए रची गई थी साजिश

By विनीत कुमार | Updated: October 21, 2022 08:26 IST

यूपी पुलिस ने गाजियाबाद में दिल्ली की एक महिला से गैंगरेप की वारदात को झूठा करार दिया है। पुलिस ने कहा है कि पूरी साजिश महिला और उसके साथियों द्वारा आरोपियों को फंसाने के लिए रची गई थी। मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में दिल्ली की एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को पुलिस ने झूठा करार दिया।पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को फंसाने के लिए गैंगरेप की कहानी रची गई थी।पुलिस के अनुसार असल विवाद संपत्ति से जुड़ा है, इसी वजह से पूरी साजिश रची गई।

गाजियाबाद: दिल्ली से 40 साल की एक महिला के अपहरण और फिर उसके साथ गैंगरेप के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने पूरे मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने दरअसल अब पूरे मामले को ही झूठा करार दिया है। पुलिस ने गुरुवार को महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि ये एक साजिश रची गई थी क्योंकि महिला और आरोपियों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस ने इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि महिला के साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और बर्बरता की। पुलिस ने दावा किया कि पूरी साजिश संपत्ति हड़पने के लिए रची गयी थी, जिसे लेकर महिला और आरोपियों के बीच विवाद था। पुलिस ने बताया कि महिला की मदद करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया, 'महिला ने चल रहे संपत्ति विवाद में आरोपी को फंसाने के लिए एक झूठी कहानी बनाने के लिए आजाद नाम के एक व्यक्ति के साथ मिल कर साजिश रची। पुलिस ने मुख्य सरगना आजाद और उसके साथियों गौरव और अफजल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साजिश में इस्तेमाल की गई एक ऑल्टो कार भी जब्त किया है।'

दिल्ली की महिला के साथ रेप? क्या है पूरा मामला

महिला ने दावा किया था कि उसके साथ पांच लोगों ने दो दिन तक सामूहिक बलात्कार किया था। इस घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी दावा किया था कि 36 साल की महिला बोरे में बंद मिली थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि महिला के गुप्तांगों में लोहे की छड़ डाली गई थी। 

हिरासत में लिए गए चार लोगों से पुलिस अब भी पूछताछ कर रही है। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कहा कि घटना की जांच के लिए वह दो सदस्यीय दल भेजेगा। आयोग ने ट्वीट किया, 'एनसीडब्ल्यू मामले का संज्ञान ले रहा है और पीड़िता के परिवार और संबंधित अधिकारियों से मिलने के लिए दो सदस्यीय तथ्य अन्वेषण दल भेज रहा है।' 

खबरों के अनुसार, दिल्ली में अपने घर लौटने के लिए ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रही महिला का गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आश्रम रोड पर बंदूक के बल पर कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। बताया गया कि अपहरणकर्ताओं ने महिला को दो दिनों तक बंदी बनाकर रखा और पांच लोगों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामला 18 अक्टूबर को तब सुर्खियों में आया जब महिला गाजियाबाद के आश्रम रोड के पास पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई और महिला ने शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कहा, 'जब यूपी पुलिस को घटना की जानकारी मिली, तो महिला को पहले गाजियाबाद के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया। उसने मेरठ के एक अस्पताल में भी मेडिकल जांच नहीं कराई। उसके कहने पर महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया।'

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादगैंगरेपउत्तर प्रदेश समाचारस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट