लाइव न्यूज़ :

Ghaziabad fire death: घर में फोम और शॉर्ट सर्किट से आग, पूरा परिवार बर्बाद, पति, पत्नी और बेटी सहित 5 की मौत, दो अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2024 10:04 IST

Ghaziabad fire death: मृतकों में सैफुल रहमान (35), उसकी पत्नी नाजरा (26), उनकी बेटी इकरा (सात), परवीन (28) और मोहम्मद फैज (सात माह) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझायी।पांच लोगों की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए।घटना के असल कारणों का पता जांच के बाद ही लग पाएगा।

Ghaziabad fire death: गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार देर रात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में आग लग गई। आग मकान की नीचे की मंजिल में लगी और ऊपर मौजूद लोग उसमें फंस गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझायी।

कुमार ने बताया कि इस घटना में दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में सैफुल रहमान (35), उसकी पत्नी नाजरा (26), उनकी बेटी इकरा (सात), परवीन (28) और मोहम्मद फैज (सात माह) शामिल हैं।

आग लगने के कारणों के बारे में कुमार ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि घर के अंदर भारी मात्रा में फोम रखा हुआ था और संदेह है कि शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग फोम की वजह से पूरे घर में फैल गई, जिससे वहां मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके।

उन्होंने बताया कि घटना के असल कारणों का पता जांच के बाद ही लग पाएगा। अधिकारी ने कहा कि घायल हुए अर्श (10) और उज्मा (25) को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा अर्श को बाद में छुट्टी दे दी गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए