लाइव न्यूज़ :

Ghaziabad Crime News: झाड़-फूंक से इलाज कर बीमार लोगों का धर्म परिवर्तन करा था आरोपी, पीड़िता के बेटे ने शिकायत में कहा- मां ने घर से...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2023 11:57 IST

Ghaziabad Crime News: मां मीनू (45) को 2017 से कुछ मानसिक और शारीरिक परेशानी हो रही थी। कुछ परिचित लोगों की सलाह मानकर वह मौलवी के पास पहुंचीं, जिसने झाड़-फूंक से इलाज शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमौलवी ने उनकी मां से कहा कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन कर लें तो उन्हें बेहतर परिणाम मिलेंगे।बच्चों और अन्य सदस्यों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया।मौलवी सरफराज को शुक्रवार को मोरटी गांव के तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।

गाजियाबादः तंत्र-मंत्र के नाम पर एक महिला को इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक मौलवी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। महिला के बेटे अक्षय श्रीवास्तव ने मौलवी सरफराज के खिलाफ नंदग्राम थाने में मामला दर्ज कराया था।

अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी मां मीनू (45) को 2017 से कुछ मानसिक और शारीरिक परेशानी हो रही थी। कुछ परिचित लोगों की सलाह मानकर वह मौलवी के पास पहुंचीं, जिसने झाड़-फूंक से इलाज शुरू कर दिया। शिकायत में अक्षय ने कहा कि कुछ दिनों बाद मौलवी ने उनकी मां से कहा कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन कर लें तो उन्हें बेहतर परिणाम मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि मौलवी के सुझाव के बाद, उनकी मां ने अपने घर से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें हटा दीं और अपने बच्चों और अन्य सदस्यों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया। अपर पुलिस उपायुक्त (एसीपी), नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मौलवी सरफराज को शुक्रवार को मोरटी गांव के तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान सरफराज ने पुलिस को बताया कि वह पिछले आठ साल से इलाके में झाड़ फूंक का काम कर रहा था और बीमार लोगों को बुरी आत्माओं से बचाने के लिए इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करता था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया