लाइव न्यूज़ :

Ghaziabad: 'बेटी के साथ बलात्कार, बेटे साथ कुकर्म', पुलिस को पीड़िता ने बताया सच, वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलना चाहती थी मां

By धीरज मिश्रा | Updated: April 12, 2024 11:12 IST

Ghaziabad: गाजियाबाद से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 10 साल की लड़की के साथ बार बार बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात को अंजाम कोई और नहीं पीड़िता की मां के पुरुष दोस्त ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के पुरुष दोस्त ने किया 10 साल की लड़की का बलात्कार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पीड़िता ने पुलिस को बताया, बड़ी होने पर मां वेश्यावृत्ति में डालने वाली थी

Ghaziabad: गाजियाबाद से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 10 साल की लड़की के साथ बार बार बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात को अंजाम कोई और नहीं पीड़िता की मां के पुरुष दोस्त ने किया है। पीड़िता को इस बाबत धमकाया गया अगर किसी को इस बारे में बताया तो। इस मामले में पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,साथ ही पीड़िता की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। चलिए आपको पूरे मामले की गुत्थी के बारे में बताते हैं।

फ्री प्रेस जर्नल की खबर के अनुसार, 10 साल की लड़की 20 जनवरी को गाजियाबाद स्थित अपना घर छोड़कर दिल्ली की सड़कों पर घूमती हुई पाई गई थी। दिल्ली पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति को देखभाल के लिए सौंप दिया। लड़की की मेडिकल जांच में पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती भी सुनाई है। 

पुलिस को पीड़िता ने क्या बताया

पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसके पिता की चार साल पहले मृत्यु हो गई थी और वह और उसका 13 वर्षीय भाई तब से अपने नाना-नानी के साथ रह रहे थे। पिछले साल उसकी मां भाई-बहनों को गाजियाबाद स्थित अपने घर ले गई थी। उसकी मां के पुरुष दोस्त ने बार-बार उसके भाई का यौन उत्पीड़न किया, जिससे तंग आकर उसके 13 वर्षीय भाई ने घर छोड़ दिया था। लड़की ने कहा कि जब उसे पता चला कि उसकी मां उसके पिता की मृत्यु के बाद वेश्यावृत्ति में शामिल थी तो उसने घर छोड़ दिया। क्योंकि मां बड़ी होने पर उसे भी इस धंधे में धकेलना चाहती थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (लोनी) भास्कर शर्मा ने कहा कि लड़की ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी राजू के रूप में हुई है। 20 जनवरी को लापता होने के बाद भी मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :गाजियाबादक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपयौन उत्पीड़नसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए