लाइव न्यूज़ :

पति की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश, पत्नी और प्रेमी अरेस्ट, फोन और बच्चों ने खोल दी पोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2022 21:38 IST

गाजियाबाद शहर के पुलिस अधीक्षक (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी महिला कविता ने बताया था कि उसके पति महेश ने 30 नवंबर की रात को आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देमहेश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत दम घुटने से हुई है।रिपोर्ट के कारण संदेह पैदा होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान फोन से जुड़ी जानकारी खंगाली और कविता के बच्चों के बयान दर्ज किए।

गाजियाबादः गाजियाबाद में अपने पति की हत्या करने और इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश करने के आरोप में शनिवार को एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जानकारी दी।

 

गाजियाबाद शहर के पुलिस अधीक्षक (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी महिला कविता ने बताया था कि उसके पति महेश ने 30 नवंबर की रात को आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि महेश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत दम घुटने से हुई है।

रिपोर्ट के कारण संदेह पैदा होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। अग्रवाल ने बताया कि महेश के बड़े भाई जसवंत सिंह ने कविता और अन्य पर संदेह व्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान फोन से जुड़ी जानकारी खंगाली और कविता के बच्चों के बयान दर्ज किए।

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने बच्चों के बयानों के आधार पर पाया कि महेश की हत्या कविता और उसके प्रेमी विनय ने की थी। अग्रवाल ने बताया कि कविता और विनय को कविनगर थाना क्षेत्र के हीरा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार किया।

महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

राजस्थान के दौसा जिले में एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस के अनुसार महिला के पति ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उसका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दौसा के महुआ थाने के थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गायत्री देवी ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा ली, उसका पति होमगार्ड में है और वह ड्यूटी पर था। उन्होंने बताया कि संदीप आज सुबह करीब साढ़े चार बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद जब घर पहुंचा तो उसने पत्नी को फंदे पर लटका देखा और उसने चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार संदीप पारिवारिक विवाद के कारण अपने माता-पिता से अलग रहना चाहता था। हालांकि, असली कारण तो उसके बयान के बाद ही पता चलेगा। सिंह ने बताया कि गायत्री के शव को ससुराल वालों को सौंप दिया गया है क्योंकि उसके माता-पिता ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। उन्होंने बताया कि गायत्री और संदीप की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादहत्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा