लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद मारपीट केस: बुजुर्ग की पिटाई, चार और लोगों की गिरफ्तारी, अब तक कुल 9 आरोपी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2021 21:56 IST

पुलिस का कहना है कि अब्दुल शमद सैफी पर पांच जून को हमला हुआ क्योंकि आरोपी उनके द्वारा बेची गई ‘ताबीज’ से नाखुश थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने घटना में सांप्रदायिक कोण होने से भी इनकार किया है। चार आरोपियों हिमांशु, अनस, शावेज और बाबू को आज गिरफ्तार किया गया।अबतक कुल नौ लोगों की मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है।

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

इससे पहले बुजुर्ग का सोशल मीडिया पर कथित वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने ‘जय श्री राम’ का नारा नहीं लगाने पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। अधिकारियों ने बताया कि मामले में अब तक कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि अब्दुल शमद सैफी पर पांच जून को हमला हुआ क्योंकि आरोपी उनके द्वारा बेची गई ‘ताबीज’ से नाखुश थे।

पुलिस ने घटना में सांप्रदायिक कोण होने से भी इनकार किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया, ‘‘चार आरोपियों हिमांशु, अनस, शावेज और बाबू को आज गिरफ्तार किया गया। अबतक कुल नौ लोगों की मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है।’’

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने इससे पहले कल्लू गुर्जर, परवेश गुर्जर, आदिल, इंतजार और सद्दाम उर्फ बौना को गिरफ्तार किया था जिनपर आरोप है कि वे गाजियाबाद के शहीद नगर इलाके में सैफी पर हुए हमले में कथित तौर पर शामिल हैं।’’

गौरतलब है कि सैफी के कथित वीडियो से पूरे देश से प्रतिक्रिया आई थी। इस वीडियो में सैफी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कुछ युवकों ने जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने को कहा और उनके साथ मारपीट की।

वहीं जिला पुलिस ने कहा कि उन्होंने अपनी प्राथमिकी में ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है। बुलंदशहर जिले के अनुपशहर निवासी सैफी की शिकायत पर घटना के दो दिन बाद सात जून को मारपीट और जबरन बंधक बनाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगाजियाबादसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला