लाइव न्यूज़ :

बेटी लेडी टीचर के साथ रहती थी लिव-इन में, मां ने किया मना तो मिली खौफनाक सजा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2018 12:25 IST

गाजियाबाद शहर के कविनगर में एक बेटी ने अपनी मां के ऊपर भारी चीज से हमला कर दिया है। खबर के अनुसार 18 साल की एक छात्रा ने अपनी टीचर के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया है।

Open in App

गाजियाबाद,(12 मार्च):  गाजियाबाद शहर के कविनगर में एक बेटी ने अपनी मां के ऊपर भारी चीज से हमला कर दिया है। खबर के अनुसार 18 साल की एक छात्रा ने अपनी टीचर के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया है। इस छात्रा के पिता ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। मां के ऊपर हमला करने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। 

इस पूरे घटनाक्रम पर छात्रा के पिता का कहना है कि महिला अध्यापक ने छात्रा को अपने झांसे में लिया था। उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे और घर से अलग होकर दोनों एक साथ रह रही थीं। इसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी और दोनों पक्षों में समझौता किया गया था।

बेटी ने उतारा मां को मौत के घाट

9 मार्च की दोपहर दोनों कविनगर स्थित घर पर थीं और उसी समय छात्रा की मां से कुछ कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने मां के सिर पर किसी भारी सामान से हमला कर किया । इस हमले से छात्रा की मां गंभीर रूप से घायल भी हो गई है। खबर के अनुसार जब हमले के कुछ देर बाद छोटी बेटी घर पहुंची तो उसनें दोनों आरोपियों को घर से जाते हुए देखा। वहीं, घर पहुंचने पर उसने मां को गंभीर हालत में देखा तो घायल मां को  दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।

जानें क्या है मामला

मृत महिला का नाम पुष्पा (38) है। वहीं, आरोपी लड़की के पिता सतीश कुमार ट्रांसपोर्ट के कारोबारी हैं। आरोपी बेटी रश्मि राणा (18) स्कूल की टीचर निशा गौतम से काफी समय से पढ़ रही थी और जिसके बाद दोनों के बीच इश्क पनप गया। वहीं, बेटी अपनी टीचर के साथ रहने के लिए कई बार मां से लड़ती भी थी। ऐसे में घटना वाले दिन भी इसी कहासुनी में बेटी ने मां के सिर पर हमला कर दिया। आकाश तोमर, एसपी सिटी, गाजियाबाद ने बताया कि लड़की और उसकी टीचर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या के पीछे क्या वजह है और उन दोनों के बीच क्या रिलेशन हैं, इसकी जानकारी उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर