लाइव न्यूज़ :

गयाः भीषण सड़क हादसे में पति के सामने ही पत्नी जिंदा जली, कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 10-15 फिट गड्ढे में पलटी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2023 15:15 IST

घटना कुर्था-टिकारी मार्ग पर कैलाश मठ गांव के समीप घटी। मृतका टिकारी के मऊ गांव की राम कुमार की पत्नी संगीता देवी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकार में बैठी चालक की पत्नी बाहर निकलने में असफल रही।घटना के समय पति-पत्नी दोनों टिकारी से मऊ गांव जा रहे थे। गाड़ी चला रहे युवक रामकुमार का टिकारी में मोबाइल दुकान सहित और कारोबार है।

पटनाः बिहार में गया जिले के टिकारी में गुरुवार की रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की जलकर मौत हो गई। दरअसल, कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 10-15 फिट गड्ढे में पलट गई। गाड़ी की पलटते ही उसमें आग लग गई। कार में आग लगने के बाद गाड़ी चालक किसी तरह बाहर निकल गया।

 

जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन कार में बैठी चालक की पत्नी बाहर निकलने में असफल रही। जिससे वो पति के सामने जिंदा जल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कुर्था-टिकारी मार्ग पर कैलाश मठ गांव के समीप घटी। मृतका टिकारी के मऊ गांव की राम कुमार की पत्नी संगीता देवी थी।

घटना के समय पति-पत्नी दोनों टिकारी से मऊ गांव जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। गाड़ी चला रहे युवक रामकुमार का टिकारी में मोबाइल दुकान सहित और कारोबार है। रामकुमार किसी काम से पत्नी के साथ देर शाम टिकारी से अपने घर जा रहे थे।

इधर, घटना की सूचना के बाद एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ी घटनास्थल पहुंची, जंहा से महिला और घटना में जख्मी रामकुमार दोनों को एम्बुलेंस से अनुमंडल अस्पताल टिकारी लाया गया। जख्मी रामकुमार को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, घटना में मौत का शिकार हुई पत्नी संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया।

लोगों ने बताया कि कार गया से टिकारी-कुर्था मार्ग से मऊ की ओर जा रही थी। रास्ते में कैलाश मठ के पास बनी पुलिया से कार अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गहराई में जा गिरी। यही नहीं कार के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई। कार तेजी से जलने लगी। वह धू-धूकर जलने लगी।

कार चला रहे राम कुमार किसी तरह बाहर निकले व पत्नी को जलती हुई कार से बाहर निकालने की कोशिश की पर आग की लपटों के सामने उनकी एक नहीं चल सकी। इसपर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो पास के गांव वाले मौके पर पहुंचे।

लेकिन तब तक राम कुमार की पत्नी कार में बुरी तरह से जल चुकी थी। दुर्घटना की सूचना के बाद टिकारी से दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। टिकारी थानेदार श्रीराम चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग बुझाए जाने के बाद महिला की जली हुई लाश को बाहर निकाला गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारGayaपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए