लाइव न्यूज़ :

गयाः घर से भागी युवती के साथ ऑटो चालक और उसके तीन साथियों ने किया दरिंदगी, छह घंटे में पुलिस ने धर दबोचा, मां-बाप ने डांटा तो...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2023 17:55 IST

बिहार के गया का मामला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गया एसएसपी आशीष भारती ने विशेष टीम का गठन किया और दुष्कर्म की घटना में संलिप्त 4 आरोपियों को महज छह घंटे में गिरफ्तारी कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।बोधगया थाना में लड़की के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।मौजूद लोगों को अपनी आपबीती सुनाई।

पटनाः बिहार के गया जिले में महात्मा बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति की नगरी बोधगया में एक ऑटो चालक के द्वारा अपने तीन साथियों संग मिलकर युवती के अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ समूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद तत्काल बाद हरकत में आई पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि पीड़िता अपने मां-बाप द्वारा डांटे जाने से नाराज थी। गुस्से में अकेले ही घर से निकल गई और गया जंक्शन पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर से भागी युवती के पास एक दूसरी लडकी पहुंची और उसे मदद करने का भरोसा दिया। घर से भागी नाबालिग उसके झांसे में आ गई।

लेकिन मदद के नाम पर युवती ने पीड़िता को अपने साथ लेकर बोधगया पहुंच गई और वहां उसे एक ऑटो चालक के हवाले कर दिया। जहां ऑटो चालक और उसके तीन अन्य साथियों ने उसे पकड़ लिया और फिर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता लड़की दुष्कर्मियों के चंगुल से नहीं निकल पा रही थी।

वे लोग उसे कभी इधर तो कभी उधर ले जा रहे थे। इसके बाद सभी आरोपी किसी और मंशा से नाबालिग लड़की को लेकर गया रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां आने के बाद भी उन लोगों ने उसे नहीं छोड़ा। लेकिन नाबालिग लड़की किसी तरह उनके चंगुल से निकलने में सफल रही और फिर वहां मौजूद लोगों को अपनी आपबीती सुनाई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली थाना को दी। कोतवाली थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में पीड़िता को बोधगया ले जाया गया। जहां बोधगया थाना में लड़की के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

वहीं, इस तरह की घटना की जानकारी मिलने के बाद गया एसएसपी आशीष भारती ने विशेष टीम का गठन किया और दुष्कर्म की घटना में संलिप्त 4 आरोपियों को महज छह घंटे में गिरफ्तारी कर लिया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीGayaरेपपटनाबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए