लाइव न्यूज़ :

15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नवीं क्लास की छात्रा के साथ दरिंदों ने पार की दरिंदगी, बेहोशी हालत में फेंका, फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 26, 2022 19:27 IST

बिहार में गया जिले के आती थाना इलाके का मामला है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाते हुए उसकी कार्यशैली पर संदेह जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित बच्ची अभी बोलने की स्थिति में नहीं है।पुलिस ने पीड़िता के माता पिता को पूछताछ के लिए कब्जे में लेकर धमकी देना शुरू कर दिया।पीड़िता अपने घर से सहेलियों के साथ जलावन लाने के लिए निकली थी।

पटनाः बिहार में गया जिले के आती थाना इलाके में एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नवीं क्लास की छात्रा के साथ दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार करने के बाद खेत में बेहोशी हालत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

इस घटना की जानकारी पीड़िता के माता-पिता को उस वक्त मिली जब पीड़िता की तलाश करते करते लोग थक चुके थे। तभी दूसरे दिन सुबह खेत से पीडिता नग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में लोगों ने देखा। बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने पर आई पुलिस ने पीड़िता के माता पिता को पूछताछ के लिए कब्जे में लेकर धमकी देना शुरू कर दिया।

पुलिस बलात्कारियों को सजा दिलाने का आश्वासन देने के बजाय पीड़िता के माता-पिता पर इस हाल में लाने का जिम्मेदार ठहरा दिया। कहा जा रहा है अहले सुबह करीब 9:00 बजे पीड़िता अपने घर से सहेलियों के साथ जलावन लाने के लिए निकली थी। फिर वापस घर नहीं लौटी।

पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का हो। उधर, पीड़िता को गंभीर अवस्था में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के उपरांत बेहतर इलाज के लिए गया प्रभावती अस्पताल भेज दी। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाते हुए उसकी कार्यशैली पर संदेह जताया है।

इधर गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने इस घटना पर गंभीर संज्ञान लेते हुए तत्काल महिला पुलिस की टीम गठित कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में गया के आतरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही बच्ची की मानसिक स्थिति सामान्य होती है और घटना के बारे में बताने में सक्षम होती है तो इस घटना को अंजाम देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारGayaरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए