लाइव न्यूज़ :

देवर ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी से सामूहिक दुष्कर्म किया,  मोबाइल से वीडियो भी बनाया, पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को किया अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: February 4, 2023 17:22 IST

गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पीड़िता के द्वारा 3 फरवरी को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देटनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरतारा बाजार से वह अपने गांव लौट रही थी।रास्ते में सुनसान जगह पर जबर्दस्ती की गयी।पिंटू चौधरी रिश्ते में पीड़िता का चचेरा देवर है।

पटनाः बिहार के गया से जिले रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां देवर ने ही दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया है। इतना ही नहीं आरोपी देवर ने घटना के दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।

 

घटना को अंजाम उसवक्त दिया गया जब पीड़ित महिला देर शाम मार्केटिंग कर वापस घर लौट रही थी, तभी सुनसान रास्ते पर उसके साथ घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र में देवर अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इस दौरान उसने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। वहीं मामला दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए मामले की छानबीन में जुटी है। गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पीड़िता के द्वारा 3 फरवरी को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरतारा बाजार से वह अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर उसके साथ जबर्दस्ती की गयी।

प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटे के बाद ही पुलिस द्वारा अभियुक्त कमलेश सिंह और पिंटू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पिंटू चौधरी रिश्ते में पीड़िता का चचेरा देवर है। दोनों टनकुप्पा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना 29 जनवरी की है।

पीड़िता द्वारा सूचना देने के बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया। लिखित शिकायत मिलने के 3 घंटे के अंदर ही पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceगैंगरेपGaya
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए