लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हुई हत्या, 3 हमलावरों ने ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, हुए सरेंडर

By रुस्तम राणा | Updated: April 16, 2023 00:16 IST

प्रयागराज के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को उमेश पाल हत्याकांड में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद और अशरफ पर 3 अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईंहमला करने के बाद हत्यारों ने पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दियापुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्त में ले लिया है

प्रयागराज: माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मार दिया गया है। दोनों की शनिवार को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भारी सुरक्षा घेरे में दोनों की हत्या की गई है। दोनों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमला करने के बाद हत्यारों ने पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्त में ले लिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रयागराज के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को उमेश पाल हत्याकांड में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसी दिन झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अहमद का बेटा और उसका एक साथी मारा गया था। इस घटनाक्रम के अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

अखिलेश यादव ने कहा, उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी

अतीक अहमद और अशरफ की सरेआम हत्या को लेकर विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर सीधे हमला बोला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं। 

ओवैसी ने कहा- दोनों की हत्या योगी के कानून व्यवस्था की नाकामी है

वहीं एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा, अतीक और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे। उन पर हथकड़ियाँ लगी हुई थीं। जय श्रीराम के नारे भी लगाये गये। दोनों की हत्या योगी के कानून व्यवस्था की नाकामी है। एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के जिम्मेदार हैं।

बसपा ने कहा- यह शुद्ध रूप से अराजकता है

वहीं इस पर बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा, यूपी पुलिस को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल होते देखना निराशाजनक है। कोर्ट दोषियों को सजा देती है। इस हत्याकांड ने राज्य सरकार की सत्ता को चुनौती दी है। यह शुद्ध अराजकता है। 

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम