लाइव न्यूज़ :

गैंगरेप पीड़िता के पिता की जेल में मौत का मामला: 2 पुलिस अधिकारी 4 कॉन्सटेबल सस्पेंड, बीजेपी MLA के 4 समर्थक गिरफ्तार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 9, 2018 16:16 IST

उन्नाव से एसपी पुष्पांजली देवी ने कहा कि, हमने शुरूआती जांच में संबंधित थाने के दो पुलिस अधिकारियों और 4 कॉन्सटेबलों को सस्पेंड कर दिया है। 

Open in App

लखनऊ/उन्नाव, 9 अप्रैल।  गैंगरेप पीड़िता के पिता की मौत के मामले में शुरूआती जांच के बाद 2 पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य चार कॉन्सटेबल को सस्पेंड कर दिया है। उत्तर पुलिस ने ये कार्रवाई गैंगरेप पीड़िता के पिता की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की है। इस मामले में उन्नाव से एसपी पुष्पांजली देवी ने कहा कि, हमने शुरूआती जांच में संबंधित थाने के दो पुलिस अधिकारियों और 4 कॉन्सटेबलों को सस्पेंड कर दिया है। 

वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक, खबर है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के आरोपी बीजेपी विधायक के चार समर्थकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों समर्थकों की उन्नाव से ही गिरफ्तारी हुई है। 

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के डीआईजी ने जांच के आदेश देने की बात कही थी। यूपी डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने इस मामले में न्यायिक जांच की बात कह रहे हैं उनका कहना था कि अगर पुलिस की गलती हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बीजेपी विधायक की मुश्किलें बढ़ी, गैंगरेप पीड़िता के पिता की जेल में मौत, DIG ने दिए जांच के आदेश

बता दें कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में मौत हो गई है। बीते दिन रविवार को पीड़िता के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

लेकिन कथित तौर पर पुलिस हिरासत में उनकी मौत हो गई। पीड़िता के पिता को न्यायिक हिरासत में रखा गया था। इससे ठीक एक दिन पहले ही रविवार को पीड़िता ने सीएम आवास के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की संदिग्ध हालात में मौत

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके साथ बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बलात्कार किया है। उन्नाव जिले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसके घरवालों को पीटा जा रहा है।

हर तरफ दौड़ लगाने के बाद भी उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उसने कहा था कि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिल जाता वो यहां से कहीं नहीं जाएगी। पुलिस के मुताबिक महिला का केस उन्नाव से लखनऊ ट्रांसफर करवा लिया गया है।

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?