लाइव न्यूज़ :

पांच बच्चों की मां सुनीता अपने प्रेमी सन्नी के साथ मिलकर तीन साल की बेटी किरण की गला दबाकर हत्या की, शव को चादर में लपेटकर चलती ट्रेन से फेंका, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2023 20:40 IST

राजस्थानः पुलिस ने बच्ची की पहचान करके उसकी मां सुनीता का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बच्ची की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच बच्चों की मां सुनीता अपने प्रेमी सन्नी ऊर्फ मालता के साथ शास्त्रीनगर इलाके में रहती थी।पुलिस के अनुसार उसके तीन बच्चे उसके पति के साथ रहते थे।चार साल और तीन साल की दो बच्चियां उसके साथ रहती थीं।

जयपुरः राजस्थान के गंगानगर शहर में पुलिस ने एक विवाहिता और उसके प्रेमी को तीन साल की बच्ची की कथित रूप में हत्या करके उसका शव चलती ट्रेन से फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव मंगलवार सुबह हिंदुमलकोट पुलिस थानाक्षेत्र में रेल पटरी से बरामद किया गया।

 

पुलिस ने बच्ची की पहचान करके उसकी मां सुनीता का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बच्ची की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पांच बच्चों की मां सुनीता अपने प्रेमी सन्नी ऊर्फ मालता के साथ शास्त्रीनगर इलाके में रहती थी।

पुलिस के अनुसार उसके तीन बच्चे उसके पति के साथ रहते थे जबकि चार साल और तीन साल की दो बच्चियां उसके साथ रहती थीं। पुलिस के अनुसार 16-17 जनवरी की रात को सुनीता ने तीन साल की बच्ची किरण की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सुनिता ने अपने प्रेमी सन्नी की मदद से बच्ची के शव को चादर में लपेटा और उसी रात ट्रेन में सवार होने के लिए गंगानगर रेलवे स्टेशन चली गई।

गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया, ‘‘महिला और प्रेमी सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन में सवार हुये। सुबह 6.45 बजे और 7 बजे के बीच फतूही रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन के नदी के पुल पर पहुंचने पर उन्होंने बच्ची के शव को चलती ट्रेन से फेंक दिया।

वे शव को नहर में फेंकना चाहते थे लेकिन शव रेल पटरी के पास गिर गया।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों अबोहर रेलवे स्टेशन गये जहां वे एक अन्य ट्रेन से वापस गंगानगर लौट गये। उन्होंने बताया कि जांच के बाद उत्तर प्रदेश निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए