लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकू मारकर हत्या, रोहित चौधरी गैंग पर आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 14, 2023 21:15 IST

प्रिंस तेवतिया पर धारदार हथियार से 7 से 8 बार ताबड़तोड़ वार किया गया। सूचना के बाद तिहाड़ प्रशासन ने तुरंत सभी घायलों को पास के डीडीयू हॉस्पिटल में एडमिट कराया। डीडीयू हॉस्पिटल में ही इलाज के दौरान प्रिंस तेवतिया की मौत हो गई। इस पूरी घटना में तीन अन्य घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ जेल में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्याप्रिंस तेवतिया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अहम सदस्य हैप्रिंस की हत्या का आरोप रोहित चौधरी गैंग पर लगा है

नई दिल्ली: देश की की सबसे सुरक्षित जेल मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में गैंगवार का मामला सामने आया है। शुक्रवार, 14 अप्रैल की शाम दो गुट आपस में भिड़ गए जिसमें गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार  प्रिंस तेवतिया कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य था। गैंगवार में चाकूबाजी की ये पूरी घटना जेल के बैरक नंबर तीन में हुई।  हत्या का आरोप रोहित चौधरी गैंग पर लगा है। घटना में तीन कैदी घायल भी हुए हैं।

अतिसंवेदनशील तिहाड़ में गैंगवार की घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।  मामले की जांच शुरू की गई है और घायल कैदियों का पुलिस की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के सदस्य प्रिंस तेवतिया की अदावत लंबे समय से रोहित गैंग के साथ चल रही थी। प्रिंस तेवतिया खुद कई मामलों में वांछित अपराधी था। उस पर  दिल्ली के कई थानों में हत्या, जानलेवा हमला, जबरन वसूली समेत 15 केस दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार प्रिंस तेवतिया पर धारदार हथियार से 7 से 8 बार ताबड़तोड़ वार किया गया। सूचना के बाद तिहाड़ प्रशासन ने तुरंत सभी घायलों को पास के डीडीयू हॉस्पिटल में एडमिट कराया। डीडीयू हॉस्पिटल में ही इलाज के दौरान प्रिंस तेवतिया की मौत हो गई। इस पूरी घटना में तीन अन्य घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस मामले में तिहाड़ जेल के प्रशासन पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। बीते मार्च महीने में एक खुफिया सूचना के आधार पर तिहाड़ में छापेमारी भी की गई थी। इस दौरान जेल नंबर तीन से तिहाड़ प्रशासन ने  जेल में छापा मारकर बड़ी संख्या में सर्जिकल ब्लेड, मोबाइल आदि बरामद किए थे।

बता दें कि इससे पहले पंजाब की जेल में भी गैंगवार की घटना सामने आ चुकी है। तिहाड़ को अतिसंवोदनशील जेलों में से एक माना जाता है। यहां कई बड़े राजनेता भी बंद हैं। ऐसे में जेल के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। 

टॅग्स :तिहाड़ जेलजेलदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने