लाइव न्यूज़ :

Dumka Gang Rape: स्पेनिश महिला के साथ झारखंड के दुमका में हुआ गैंगरेप, 10 आरोपी नामजद, पुलिस की जांच जारी

By आकाश चौरसिया | Updated: March 2, 2024 11:42 IST

Jharkhand Gang Rape: स्पेन की पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि बीती रात हंसडीहा थाना क्षेत्र में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस उसकी मेडिकल जांच सहित आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्ममहिला ने पुलिस थाने में बीती रात शिकायत कीदुमका में अब पुलिस की जांच जारी है

रांची: झारखंड के दुमका में स्पेनिश (Spanish) महिला के साथ बीती रात यानी शुक्रवार को गैंगरेप हुआ। वह महिला बाइक टूर पर निकली थी और इस कड़ी में वह झारखंड (Jharkhand) पहुंची। महिला ठहरने के लिए एक टेंट में रात गुजारने के लिए रुकी और फिर इस दौरान स्पेनिश महिला के साथ करीब 10 लोगों ने गैंगरेप कर दिया। 

स्पेन की पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि बीती रात हंसडीहा थाना क्षेत्र में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस उसकी मेडिकल जांच सहित आवश्यक कार्रवाई कर रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सामने आई खबरों की मानें तो इस वारदात में करीब 10 लोग शामिल थे। दूसरी तरफ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीतांबर सिंह खेरवार मौके पर पहुंचे और तब जाकर 3 लोगों को हिरासत में लिया गया। अब पीड़ित महिला को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। 

मिली जानकारी के तहत स्पेनिश महिला पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी। वह झारखंड के दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी। लेकिन, शुक्रवार देर रात 12 बजे वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गई। लेकिन आसपास में घात लगाए युवक वहां पहुंच गए और युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट की।

टॅग्स :झारखंडSpainरेपक्राइम न्यूज हिंदीRanchicrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए