लाइव न्यूज़ :

10वीं की छात्रा को गुरुग्राम के होटल में ले जाकर 2 दोस्तों समेत 5 लोगों ने गैंगरेप किया, जान से मारने की दी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2022 12:56 IST

डीसीपी (पश्चिम) दीपक सहारन ने कहा कि सोमवार शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की मां ने कहा कि उसने सोचा कि शायद उसकी बेटी पास के पार्क में टहलने गई होगी।जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो हमने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चल सकाकिशोरी को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की।

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में 10वीं कक्षा की एक छात्रा को उसके दोस्तों सहित पांच युवकों ने यहां एक होटल में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात की घटना के पांच आरोपियों में से दो को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। चौदह वर्षीय पीड़िता की मां की ओर से दर्ज करायी गई शिकायत के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसकी बेटी घर से निकली थी।

पीड़िता की मां ने कहा कि उसने सोचा कि शायद उसकी बेटी पास के पार्क में टहलने गई होगी। पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में कहा, ‘‘जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो हमने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब 10 बजे मेरी बेटी घर के पास मिली।’’ पुलिस ने कहा कि यह पूछे जाने पर कि वह पूरी रात कहां थी, किशोरी ने अपनी मां से कहा कि उसे उसके दो दोस्त एक बाइक पर एक होटल में ले गए जहां दो युवकों और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की। डीसीपी (पश्चिम) दीपक सहारन ने कहा कि सोमवार शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :गुरुग्रामरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने