लाइव न्यूज़ :

आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, चार अरेस्ट, शव फैक्ट्री से लगे नाले से बरामद, ऐसे हुआ खुलासा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 25, 2021 14:51 IST

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जयबन उर्फ ​​जय सिंह (21), मुकेश सिंह (20), मनीष तिर्की (33) और मुनीम सिंह (20) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजय सिंह और मुकेश मध्य प्रदेश से हैं और मुनीम झारखंड से है।रविवार को भीषण घटना घटी।काफी तलाशी के बाद उसका शव फैक्ट्री से लगे नाले से बरामद किया गया।

बेंगलुरुः दक्षिण कन्नड़ जिले में आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जयबन उर्फ ​​जय सिंह (21), मुकेश सिंह (20), मनीष तिर्की (33) और मुनीम सिंह (20) के रूप में हुई है।

जय सिंह और मुकेश मध्य प्रदेश से हैं और मुनीम झारखंड से है। रविवार को भीषण घटना घटी। नाबालिग लड़की एक टाइल फैक्ट्री के परिसर से लापता हो गई, जहां उसके माता-पिता काम करते थे। काफी तलाशी के बाद उसका शव फैक्ट्री से लगे नाले से बरामद किया गया।

झारखंड की रहने वाली लड़की के माता-पिता को शक था कि फैक्ट्री के कर्मचारियों ने उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया और उसकी हत्या कर दी। मंगलुरु ग्रामीण पुलिस ने मामले को जांच में खुलासा किया।  जांच में पता चला कि जब लड़की फैक्ट्री के परिसर में पानी की टंकी के पास अपने तीन भाई-बहनों के साथ खेल रही थी, तो आरोपी जबरन उसे मुंह ढककर एक कमरे में ले लिया और उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों ने बारी-बारी से लड़की से दुष्कर्म किया।

आरोपी जयबन ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और एक अन्य आरोपी मुनीम के साथ मिलकर उसके शव को दो फुट गहरे नाले में फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने, गुदा यौन शोषण और अत्यधिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई है। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने दो डीसीपी और चार एसीपी की चार विशेष टीमों का गठन किया था।

टीम ने फैक्ट्री के 19 मजदूरों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की. सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए और कॉल सूचियों का सत्यापन किया गया और स्थानों का पता लगाया गया। पुलिस ने मंगलवार को एक बच्चे के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी मनीष 11 महीने पहले फैक्ट्री में काम पर आया था और तीन आरोपी तीन महीने पहले काम पर आए थे। घटना के बाद, दो आरोपी पुत्तूर गए और अन्य दो कारखाने के आवास पर रहे और यहां तक ​​​​कि माता-पिता के साथ खुद को निर्दोष बताते हुए लड़की की तलाश की। पुलिस को शक है कि आरोपी ऐसे कई मामलों में शामिल रहा है। जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडकर्नाटकरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?