लाइव न्यूज़ :

नीमच जेल से फरार कैदियों के मामले में चार प्रहरियों पर गिरी गाज, लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 23, 2019 13:42 IST

सर्कल जेल अधीक्षक आर आर डांगी ने चार जेल प्रहरियों विजेंद्र धाकड़, ईश्वर, संचित शर्मा और बालमुकुंद लवाना को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेल से चार कैदी फरार हुए हैं उनमें दो एनडीपीएस, एक हत्या और एक रेप का आरोपी है।कैदियों के फरार होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

नीमच (मध्य प्रदेश): कनावटी जेल से रविवार रात फरार हुए चारों कैदियों के प्रकरण में प्रारम्भिक जांच में 4 जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। सर्कल जेल अधीक्षक आर आर डांगी ने चार जेल प्रहरियों विजेंद्र धाकड़, ईश्वर, संचित शर्मा और बालमुकुंद लवाना को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर किया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सुबह तड़के जिला जेल से चार कैदी फरार हुए हैं उनमें दो एनडीपीएस, एक हत्या और एक रेप का आरोपी है। आरोपियों में दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। वहीं राजस्थान की झालावाड़ जेल से भी कैदी फरार हुए हैं। कैदियों के फरार होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, नीमच जिला जेल से सुबह तड़के 4 से 4:30 बजे के बीच जेल के बैरक क्रमांक 11 से चार कैदी सरिया काटकर फरार हुए हैं। बताया जाता है कि जेल की चारदीवारी के बाहर से किसी ने रस्सी के माध्यम से फरार कराया है। फरार कैदियों में से दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। 

वहीं, खास बात यह है कि राजस्थान की झालावाड़ जेल से भी कैदियों के फरार होने की सूचना है, इसका कोई लिंक हो सकता है। फिलहाल पुलिस कैदियों को खोजबीन में जुटी हुई है। 

फरार कैदियों के नाम

1- नार सिंह, पिता बंसीलाल बंजारा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गणेशपुरा, थाना भिंडर, जिला उदयपुर- एनडीपीएस में 10 साल की सजा।

2- दुबे लाल, पिता दशरथ धुर्वे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम गोगरी, थाना नौगांव, जिला मंडला- 376 में 10 वर्ष की सजा।

3- पंकज, पिता रामनारायण मोंगिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम नल वाई, थाना बड़ी सादड़ी, जिला चित्तौड़- एनडीपीएस में बंद।

4- लेख राम, पिता रमेश बावरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम चंदवासा, थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला