झारखंडः पुलिस इनकाउंटर में दो महिलाओं सहित चार नक्सली ढेर

By IANS | Published: February 26, 2018 02:50 PM2018-02-26T14:50:52+5:302018-02-26T14:50:52+5:30

पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ मिलकर क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद नक्सलियों के साथ शुरू हुई मुठभेड़ दो घंटे से अधिक समय तक चलती रही।

four naxal killed by police in jharkhand | झारखंडः पुलिस इनकाउंटर में दो महिलाओं सहित चार नक्सली ढेर

झारखंडः पुलिस इनकाउंटर में दो महिलाओं सहित चार नक्सली ढेर

रांची, 26 फरवरीः झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित चार नक्सलियों की मौत हो गई। यह मुठभेड़ नक्सलियों को सुबह के समय मारुंगा पहाड़ी पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी का पता लगने के बाद शुरू हुई। इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के 12 सदस्य शामिल थे।

पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ मिलकर क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ दो घंटे से अधिक समय तक चलती रही। पुलिस ने बताया कि बाकी नक्सली भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो एसएलआर सहित कुछ हथियारों के साथ चार शव बरामद किए हैं।

मृतकों में नक्सली बिमल यादव भी है, जिस पर पांच लाख रुपये का ईनाम था। राज्य के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। 

इससे पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 18 फरवरी को हुई मुठभेड़ में 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में 6 घायल भी हुए, जिनको समीप के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। पुलिस बताया था कि सुकमा के भैजी इलाके में सुबह 11 बजे से ही नक्सलियों ने सुरक्षाबलों  पर हमला बोल दिया था। घायल जवानों में दो एसटीएफ के और चार डीआरजी के जवान शामिल थे। 

जवाबी फायरिंग करते हुए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला था। मुठभेड़ पांच घंटे तक चली थी, जिसमें दो जवान की मौत हो गई थी। 6 घायल जवानों की हालत गंभीर बताई गई थी। मुठभेड़ के पहले नक्सलियों के एक गुट ने भैजी इलाके में रोड प्रोजेक्ट के मैनेजर और इम्पलॉई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही 12 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। 

Web Title: four naxal killed by police in jharkhand

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे