लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में भी उन्नाव जैसी घटना, रेप का केस वापस न लेने पर 4 व्यक्तियों ने महिला पर फेंका तेजाब

By भाषा | Updated: December 8, 2019 06:08 IST

त्रिपाठी ने बताया कि महिला पर तेजाब से हमला करने में शामिल चारों व्यक्तियों की पहचान कसेरवा गांव के निवासी आरिफ, शाहनवाज, शरीफ और आबिद के रूप में की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना से एक दिन पहले यहां 30 वर्षीय महिला पर चार व्यक्तियों द्वारा तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है।चारों व्यक्तियों ने अदालत से बलात्कार का मामला वापस न लेने पर महिला पर तेजाब से हमला किया।

उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना से एक दिन पहले यहां 30 वर्षीय महिला पर चार व्यक्तियों द्वारा तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि चारों व्यक्तियों ने अदालत से बलात्कार का मामला वापस न लेने पर महिला पर तेजाब से हमला किया।

उन्होंने कहा कि महिला तीस प्रतिशत तक जल गई है और मेरठ के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। शाहपुर थाने के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार रात को चारों व्यक्ति महिला के घर में जबरन घुस गए और उस पर तेजाब फेंक दिया क्योंकि महिला ने उनके खिलाफ यहां एक अदालत में चल रहे बलात्कार के मामले को वापस लेने से मना कर दिया था।

त्रिपाठी ने बताया कि महिला पर तेजाब से हमला करने में शामिल चारों व्यक्तियों की पहचान कसेरवा गांव के निवासी आरिफ, शाहनवाज, शरीफ और आबिद के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि चारों फरार हैं लेकिन उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला