लाइव न्यूज़ :

Sanjay Pandey: मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख संजय पांडे चार दिन की हिरासत में, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज अवैध फोन टैपिंग मामला, जानें कब क्या हुआ...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2022 20:18 IST

Sanjay Pandey: अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने विशेष सीबीआई अदालत से टैपिंग मामले के संबंध में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे की हिरासत का अनुरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।अदालत ने चार दिन की हिरासत प्रदान की, इस दौरान एजेंसी उनसे पूछताछ करेगी।चित्रा रामकृष्ण के अलावा सीबीआई ने एनएसई के एक अन्य पूर्व सीईओ और एमडी रवि नारायण को भी मामले में नामजद किया है।

नई दिल्लीः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को उनकी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कर्मचारियों के कथित अवैध फोन टैपिंग के संबंध में चार दिन की हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पांडे अपने खिलाफ जांच के सिलसिले में पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की न्यायिक हिरासत में हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने यहां विशेष सीबीआई अदालत से टैपिंग मामले के संबंध में पांडे की हिरासत का अनुरोध किया। अदालत ने चार दिन की हिरासत प्रदान की, इस दौरान एजेंसी उनसे पूछताछ करेगी।

पांडे और एनएसई की पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण के अलावा सीबीआई ने एनएसई के एक अन्य पूर्व सीईओ और एमडी रवि नारायण को भी मामले में नामजद किया है।

सीबीआई के मुताबिक, आरोप हैं कि एनएसई का सुरक्षा ऑडिट करने वाली कंपनियों में से एक आईसेक सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने 2009-17 के दौरान अवैध रूप से एनएसई कर्मचारियों के फोन टैप किए थे। कंपनी को मार्च 2001 में पांडे ने शुरू किया था और उन्होंने मई 2006 में इसके निदेशक का पद छोड़ दिया। उनके बेटे और मां ने कंपनी की जिम्मेदारी संभाली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनेशनल स्टॉक एक्सचेंजमुंबईसीबीआईदिल्ली क्राइमकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम