लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री परमेश्वर के विश्वासपात्र ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखा- आयकर के छापों से हूं परेशान

By भाषा | Updated: October 13, 2019 05:36 IST

आयकर विभाग के अधिकारियों ने परमेश्वर को मंगलवार को उनके समक्ष पेश होने के लिए कहा है। रमेश का शव जहां लटका मिला है वहां से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा है, ‘‘मैं अपने घर में आयकर के छापों से परेशान हूं और अपने सम्मान की रक्षा के लिए मैंने आत्महत्या करने का फैसला किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के विश्वासपात्र ने शनिवार को यहां कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री के आवास, कार्यालय और शिक्षा संस्थानों पर छापे मारे थे।

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के विश्वासपात्र ने शनिवार को यहां कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री के आवास, कार्यालय और शिक्षा संस्थानों पर छापे मारे थे। पुलिस ने बताया कि सुबह भारतीय खेल प्राधिकरण के मैदान के निकट एक पेड़ से रमेश का शव लटकता हुआ पाया गया।

उन्होंने बताया कि रमेश रामनगर में मेल्लईहल्ली के रहने वाले थे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार रमेश ने एक टाइपिस्ट के रूप में कांग्रेस के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया था और वह परमेश्वर के करीबी बन गये थे। सूत्रों ने दावा किया कि विभाग के अधिकारियों ने दो दिन पहले परमेश्वर के आवास, कार्यालय और सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में छापे मारे थे और रमेश से भी पूछताछ की थी।

इस बीच आयकर विभाग के अधिकारियों ने परमेश्वर को मंगलवार को उनके समक्ष पेश होने के लिए कहा है। रमेश का शव जहां लटका मिला है वहां से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा है, ‘‘मैं अपने घर में आयकर के छापों से परेशान हूं और अपने सम्मान की रक्षा के लिए मैंने आत्महत्या करने का फैसला किया है।’’

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में आईटी अधिकारियों से उसकी पत्नी और बच्चों को परेशान नहीं किये जाने की अपील की गई है। परमेश्वर ने कहा कि उन्होंने रमेश को साहसी बनने और स्थिति का निडरतापूर्वक सामना करने के लिए कहा था।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘पता नहीं उन्होंने क्यों आत्महत्या कर ली। आज सुबह भी मैंने उनसे बात की और उनसे निडर बने रहने को कहा था।’’ कांग्रेस की राज्य इकाई ने रमेश की आत्महत्या को पार्टी से उनके पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दूर रखने के ‘‘लक्षित उत्पीड़न’’ का परिणाम बताया। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा कि वह जानना चाहते है कि केवल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ ही छापे की कार्रवाई क्यों की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या मकसद है? उनका एकमात्र एजेंडा उन लोगों को निशाना बनाना और परेशान करना है जो उनके (भाजपा) खिलाफ लिखते और बोलते हैं।’’ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान दो-तीन दिनों तक रमेश को प्रताड़ित किया गया। इस बीच आयकर विभाग के अधिकारियों ने परमेश्वर को उनके समक्ष पेश होने के लिए मंगलवार को बुलाया है।

परमेश्वर ने बताया कि आईटी अधिकारियों ने उन्हें मंगलवार को बुलाया है। उन्होंने यहां कहा, ‘‘इसलिए मैं मंगलवार को वहां जाऊंगा।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनसे कहा है कि कुछ छात्रों की शिकायतों के बाद छापे की कार्रवाई की गई थी।

उन्होंने कहा कि वह आयकर अधिकारियों के निष्कर्षों का जवाब तैयार कर रहे है। आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि उसने कर्नाटक में नौ अक्टूबर को एक प्रमुख व्यवसाय समूह के परिसरों पर छापे मारे थे और यह समूह कई शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करता है।

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला