लाइव न्यूज़ :

इस्लाम कबूलने के लिए किया मजबूर, इनकार करने पर कई बार बलात्कार किया गया, अमेठी में तीन लोग गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2024 12:44 IST

युवती ने आरोप लगाया कि पांच जुलाई 2024 को समुदाय विशेष के लोग बहला फुसलाकर उसे भगाकर एक जगह ले गये। पीड़िता पर दबाव बनाया गया कि तुम इस्लाम स्वीकार करो, लेकिन जब वह तैयार नहीं हुई तो उससे कई बार बलात्कार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में एक युवती को इस्लाम कबूलने के लिए किया मजबूरइनकार करने पर कथित तौर पर बलात्कार किया गयातीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

अमेठी: अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में एक युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। रामगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजयेन्द्र पटेल ने रविवार को बताया कि 18 वर्षीय युवती ने शनिवार को एक पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया। 

उन्होंने कहा कि धोखा देकर पीड़िता से कुछ कागजात पर हस्ताक्षर कराए गए और उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया गया। युवती ने आरोप लगाया कि पांच जुलाई 2024 को समुदाय विशेष के लोग बहला फुसलाकर उसे भगाकर एक जगह ले गये जहां पर पहले से शपथपत्र तैयार रखा था जिस पर उससे जबरन हस्ताक्षर कराए गए। उन्होंने बताया पीड़िता पर दबाव बनाया गया कि तुम इस्लाम स्वीकार करो, लेकिन जब वह तैयार नहीं हुई तो उससे कई बार बलात्कार किया गया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ उप्र विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :रेपइस्लामअमेठीक्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला